बीजेपी ने बुधवार रात करीब 11 बजे कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट जारी कर दी। इसमें दो महिलाओं समेत 18 कैंडिडेट हैं। कोचाधामन से वीणा देवी और मोहनिया से संगीता कुमारी को टिकट दिया गया है। संगीता कुमारी दो दिन पहले आरजेडी से बीजेपी में शामिल हुई थीं। पार्टी ने राघोपुर से तेजस्वी के सामने सतीश कुमार यादव को उतारा है। सतीश यादव ने 2010 में राबड़ी देवी को 13 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। वहीं लौरिया से विनय बिहारी को प्रत्याशी बनाया गया है। आरजेडी से आए भरत बिंद को भभुआ से टिकट मिला है। अबतक NDA की पार्टियां 182 कैंडिडेट्स घोषित कर चुकी हैं। इनमें बीजेपी के पूरे 101, जदयू के 57, लोजपा (आर) के 14, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RML के 4 और हम के 6 उम्मीदवार हैं। इनमें एक भी मुस्लिम नहीं है। बीजेपी-जदयू ने 101-101 सीटों पर लड़ने का फैसला किया है। बुधवार को जदयू ने 57 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। 44 बाकी रह गए हैं। बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा। बीजेपी की तीसरी लिस्ट में 18 कैंडिडेट्स… बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 12 नाम, मैथिली और आनंद मिश्रा को टिकट बीजेपी ने बुधवार को ही 12 नामों की दूसरी लिस्ट जारी की। लिस्ट में 2 फेमस चेहरों को जगह मिली है। लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट दिया है। मैथिली ठाकुर ने एक दिन पहले 14 अक्टूबर को ही बीजेपी जॉइन की थी। मैथिली ठाकुर को जिस अलीनगर सीट से टिकट मिला है। यहां से पिछली बार VIP के टिकट पर मिश्री लाल यादव जीते थे। बाद में ये बीजेपी में शामिल हो गए थे। 2024 के फ्लोर टेस्ट के दौरान राजद का साथ देने के आरोप में पार्टी ने इनसे किनारा कर लिया था। वहीं बक्सर से पूर्व IPS आनंद मिश्रा को उतारा गया है। आनंद मिश्रा ने 2 महीने पहले यानी 19 अगस्त को बीजेपी जॉइन की थी। वे लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए IPS की नौकरी छोड़कर आए थे। उस वक्त बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था। चुनाव में निर्दलीय खड़े हुए थे। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें मौका दिया है। इससे साथ ही बाहुबली प्रभुनाथ सिंह के भाई केदारनाथ सिंह को बनियापुर से पार्टी ने टिकट दिया है। एक दिन पहले यानी 14 अक्टूबर को बीजेपी ने 71 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में ये 12 नाम बाढ़-छपरा के सिटिंग विधायक का टिकट कटा पटना जिले की बाढ़ विधानसभा से बीजेपी ने सिटिंग विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का टिकट काट दिया है। वो कभी नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे। 2024 में एनडीए सरकार में मंत्री नहीं बनने के बाद उन्होंने अपनी ही पार्टी की आलोचना की थी। छपरा से बीजेपी ने अपने सबसे सीनियर विधायक सीएन गुप्ता का टिकट काट दिया है। इनके खिलाफ क्षेत्र में एंटी इनकंबेंसी की खबर आई थी। अब छपरा में महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया है। छपरा की जिला परिषद अध्यक्ष छोटी कुमारी को टिकट दिया गया है। सुरेश शर्मा का भी काटा टिकट मुजफ्फरपुर से 2015 में विधायक और NDA सरकार में मंत्री रहे सुरेश शर्मा का इस बार टिकट काट दिया गया है। गोपालगंज से सिटिंग विधायक कुसुम देवी का टिकट काट दिया गया है। ये अपने पति और पूर्व विधायक के निधन के बाद चुनाव जीती थीं। अब इनकी जगह जिला पर्षद अध्यक्ष सुभाष सिंह को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। सुरेश शर्मा की भूमिहार लीडर के तौर पर इलाके में पहचान थी। ऐसा माना जा रहा था 2020 में हारने के बाद भी पार्टी भूमिहारों की नाराजगी दूर करने के लिए इन्हें फिर टिकट दे सकती है, लेकिन इनकी जगह एक नए भूमिहार नेता रंजन कुमार पर दाव लगाया है। पहली लिस्ट में 71 कैंडिडेट्स के नाम थे बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार यानी 14 अक्टूबर को 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें डिप्टी CM सम्राट चौधरी को तारापुर से और विजय सिन्हा को लखीसराय से टिकट दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काटा गया है। नंदकिशोर 5 बार से पटना सिटी से जीतते आ रहे हैं। उनकी जगह पर बीजेपी नेता और हाईकोर्ट के वकील रत्नेश कुशवाहा को उतारा है। सीतामढ़ी की रीगा सीट से मोतीलाल प्रसाद का टिकट काटकर बैद्यनाथ प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है। 60 वर्षीय बैद्यनाथ प्रसाद पूर्व एमएलसी और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। कुम्हरार से 5 बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का भी टिकट कटा है। इनकी जगह संजय गुप्ता को मौका मिला है। संजय पार्टी में प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। लिस्ट में 13 मंत्रियों और 9 महिलाओं के भी नाम हैं। 71 सीटों पर पार्टी के 56 विधायक थे। इनमें से 46 को रिपीट किया है। 10 के टिकट कटे हैं। 14 अक्टूबर को BJP ने 71 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की बीजेपी के इन विधायकों के कटे टिकट 71 कैंडिडेट्स की लिस्ट में बीजेपी के 56 सिटिंग विधायक थे। इनमें से 10 के टिकट काटे गए हैं। 46 को पार्टी ने रिपीट किया है। बीजेपी की पहली लिस्ट में 5-5 बार के विधायकों को हटाकर नए चेहरों को मौका बीजेपी की पहली लिस्ट के 6 बड़े चेहरों को जानिए बीजेपी ने दोनों डिप्टी CM के साथ 12 मंत्रियों को मैदान में उतारा है। मंत्री मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा, नीरज कुमार बबलू, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, कृष्ण कुमार मंटू, सुरेंद्र मेहता, डॉक्टर सुनील कुमार, संजय सरावगी, डॉ. प्रेम कुमार को भी टिकट दिया गया है। बीजेपी ने 13 मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा है बीजेपी ने 13 मंत्रियों को मौका दिया है। इनमें एमएलसी रहे सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय के भी नाम हैं। साथ ही 8 बार के विधायक और सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार को भी पार्टी ने फिर से मौका दिया है। 9 महिलाओं को मौका, अंतरराष्ट्रीय शूटर और विधायक श्रेयसी सिंह को फिर मौका 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा और 13 महिलाओं को टिकट दिया था। इस बार बीजेपी 101 सीटों पर लड़ रही है। 9 महिलाओं को टिकट दिया है। जदयू ने बुधवार को 57 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की, 44 नाम बाकी हैं चिराग ने अब तक 29 में से 14 कैंडिडेट्स का ऐलान किया है बिहार में 6 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग होगी