पंजाब के तापमान के साथ-साथ प्रदूषण स्तर में भी अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला हैं। बीते दिन के मुकाबले पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ौतरी हुई है, जो सामान्य माना जा रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री गिरा है, यानी कि अब रातें ठंडी हो रही हैं। इसी के साथ पंजाब में PM10 का स्तर “बहुत अस्वस्थ” स्तर पर बना हुआ है, जो बीते कल व आज लगभग 144 दर्ज किया जा रहा है, जबकि PM2.5 भी लगभग 77 के करीब पहुंचा हुआ है। ऐसी हवा को अस्वस्थ माना जाता है। पंजाब में लगाए गए 8 वायु गुणवत्ता जांच केंद्रों में से अमृतसर व बठिंडा ही दो शहर हैं, जहां हवा अनुकूल यानी कि 100 AQI से कम जांची जा रही है। वहीं, अन्य शहरों का AQI यलो जोन में दर्ज किया गया है। पंजाब के शहरों का AQI- उत्तर पश्चिम दिशा में बह रहीं हवाएं मौसम रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर-पश्चिम से हवाएं चल रही हैं, जो पंजाब के अंदरूनी इलाकों से प्रदूषकों को हिलाते हुए पड़ोसी क्षेत्रों की ओर ले जा रही हैं। इस दिशा की हवाओं का असर यह होता है कि स्थानीय प्रदूषण स्थिर नहीं रहता, पर आसपास के क्षेत्रों में फैलता है। इस वजह से पंजाब में धुआं और स्मॉग कुछ इलाकों में बना रह सकता है जबकि अन्य स्थानों पर हवा अपेक्षाकृत साफ हो सकती है। इसके अलावा, इस मौसम में फसल की कटाई के बाद जलाए जाने वाले पराली के धुएं का असर भी हवा की दिशा पर निर्भर करता है, जिससे प्रदूषण में वृद्धि या कमी हो सकती है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) के आंकड़ों के अनुसार, 15 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 के बीच पराली जलाने के केवल 188 मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के 1,212 मामलों और 2023 में 1,388 मामलों की तुलना में लगभग 80% की गिरावट है। इस गिरावट की वजह सख्त निगरानी, जुर्माने और जागरूकता अभियान बताए जा रहे हैं। बठिंडा का तापमान पहुंचा 34.6 डिग्री पर पंजाब के तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। इसी बीच राज्य का सर्वाधिक गर्म शहर बठिंडा बना हुआ है। जहां तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री गुरदासपुर में रहा। पंजाब के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान- पंजाब के शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम अमृतसर – आज आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 18 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आज आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 20 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आज आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 18 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 19 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आज आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 21 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।