अयोध्या में 19 अक्टूबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा। प्रभु राम विजय के बाद पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे थे, इस दीपोत्सव में वास्तविक रूप में साकार किया जा रहा है। रामकथा पार्क में इसी पुष्पक विमान पर सवार होकर प्रभु राम नगर भ्रमण करेंगे। राम की पैड़ी पर दीपों को बिछाने का काम शुरू हो गया है। राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 18 अक्तूबर की शाम तक करीब 29 लाख दीपक बिछाए जाएंगे। इनमें से 28 लाख दीपों के एक साथ जलते ही रामनगरी अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया विश्व कीर्तिमान रचेगी। यह 9वां दीपोत्सव है। VIDEO देखिए…