हरियाणा के खाद्य मंत्री राजेश नागर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है। इस बार मंत्री का दीपावली महोत्सव के दौरान डांडिया करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कान्फ्रेंस संस्था के द्वारा सेक्टर 12 के सेंट्रल पार्क में दीवाली को लेकर प्रोग्राम का आयोजन किया था। इस दौरान नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा ने महिलाओं के साथ डांडिया किया मंत्री ने किया डांडिया दरअसल मंत्री का डांडिया करने का ये वीडियो 14 अक्तूबर की शाम का है। खाद्य मंत्री राजेश नागर HPSC द्वारा आयोजित दीवाली मिलन समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। मंत्री ने यहां पहुंचने पर संस्था के सभी सदस्यों को दीवाली की शुभकामनाएं दी। जिसके बाद संस्था के सभी सदस्यों ने डांडिया किया, इस दौरान उनके साथ मंत्री भी डांडिया करते हुए नजर आई। हांलाकि पहली बार मंत्री राजेश नागर को इस तरह से डांडिया करते हुए देखा गया है। HPSC संस्था के सदस्यों के साथ डांडिया करते हुए खाद्य मंत्री भी काफी खुश नजर आए। बताया जा रहा है कि मंत्री ने करीब 10 मिनट तक डांडिया किया। मंत्री को डांडिया करते देख आस-पास लोगों की भीड़ लग गई। मंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए लोगों से अपने संबोधन में कहा कि वो हर साल संस्था के दीपावली मिलन समारोह में आते है। समारोह में आकर उनको बेहद अच्छा लगता है। दीपावली खुशियों का त्योहार है इसलिए हम सभी को एक दूसरे के साथ खुशियां बांटते हुए इसको मनाना है। निगम मेयर प्रवीण बत्रा ने भी किया डांडिया संस्था के प्रोग्राम में नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा भी पहुंची। जहां पर उन्होंने महिलाओं के साथ डांडिया किया। इस दौरान मेयर ने महिलाओं के साथ काफी समय तक डांडिया किया और सभी को दीवाली की शुभकामनाएं दी। मेयर ने कहा कि यहां पर जिला भर से महिला शिक्षिका पहुंची है। जो हमारे समाज का एक अहम हिस्सा है। शिक्षिकाओं के साथ डांडिया करके उनके बेहद अच्छा लगा है। यहां आकर उनको लगा है कि वो अपने घर में आए है। HPSC स्टेट प्रधान बोले मंत्री छोटे भाई हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कान्फ्रेंस संस्था के स्टेट प्रधान ने कहा कि वो हर साल दीवाली का कार्यक्रम करते है। मंत्री राजेश नागर उनके छोटे भाई जैसे है। डांडिया के लिए मंत्री को उन्होंने आमंत्रित किया और मंत्री ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर डांडिया किया। डांडिया हमारे कल्चर का एक भाग है। और उनको बेहद खुशी होती है मंत्री बनने के बाद भी राजेश नागर जमीन से जुड़े हुए है। कौन है राजेश नागर राजेश नागर हरियाणा सरकार में पहली बार खाद्य मंत्री बने है। नायब सिंह सैनी सरकार में उनको मंत्री बनाया गया है। उन्होंने साल 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को हराकर तिंगाव सीट से भाजपा की टिकट पर जीत हासिल की है। राजेश नागर ने साल 2014 और 2019 में बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। साल 2014 में वो कांग्रेस के उम्मीदवार ललित नागर से हार गए थे। लेकिन साल 2019 में उन्होंने जीत दर्ज की लेकिन मंत्री नही बने। साल 2024 में फिर से उन्होंने बीजेपी की टिकट पर जीत हासिल की और खाद्य मंत्री भी बने