संजय निषाद बोले- सपा लाशों पर करती है राजनीति:सत्ता से बाहर होने पर याद आते हैं दलित-अल्पसंख्यक, फिरोजाबाद में यमुना में छोड़ीं 2 लाख मछलियां

सपा हमेशा लाशों पर राजनीति करती है। सत्ता से बाहर होती है तो उसे दलित और अल्पसंख्यक याद आते हैं, लेकिन जब सत्ता में आती है तो सिर्फ सैफई नजर आती है। सपा के नेताओं को जनता नहीं, सत्ता चाहिए। सपा को गरीबों और पिछड़ों से कोई सरोकार नहीं है। जब हम मछुआरों को आरक्षण दिलाने की बात करते हैं तो ये लोग विरोध करते हैं। समाज को तोड़ने का काम सपा ने किया है, जोड़ने का नहीं। ये बातें उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने फिरोजाबाद में शुक्रवार देर रात कहीं। इस दौरान उन्ळोंने चंद्रवार घाट पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत यमुना नदी में करीब 2 लाख मछलियां छोड़ीं। साथ ही घाट पर पूजा-अर्चना कर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में उपनिदेशक मत्स्य डॉ. हरेंद्र प्रसाद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य गौरव सिंह, मत्स्य निरीक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, स्थानीय मछुआरे और ग्रामीण मौजूद रहे। अब 4 प्रमुख बयान पढ़िए… ‘आरक्षण की विरोधी थी कांग्रेस पार्टी’
मंत्री ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। कहा- कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं है। उसने 70 साल तक देश चलाया, लेकिन कभी मछुआरा समाज, दलित, पिछड़ा या निषाद समाज के लिए नहीं सोचा। आरक्षण के खिलाफ सबसे पहले कांग्रेस ने ही आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि अब जनता सब जान चुकी है । जो लोग सिर्फ वोट लेकर भूल जाते थे, उन्हें अब मछुआरे और गरीब समाज जवाब देंगे। अब हम हक नहीं मांगेंगे, हिस्सेदारी लेंगे। मछुआरा समाज को अब मिलेगा उसका अधिकार’
मंत्री ने आगे कहा- मछुआरा समाज अब जाग चुका है। हमने उन्हें बताया है कि उनका अधिकार संविधान ने दिया है। अब कोई उनका हक नहीं छीन सकता। हमारी सरकार ने 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने कहा- निषाद पार्टी और बीजेपी गठबंधन गरीबों और पिछड़ों की सरकार है, जो सिर्फ घोषणा नहीं बल्कि धरातल पर काम कर रही है। मछुआरा समाज को आत्म निर्भर बनाने का सरकार का अभियान
मंत्री ने कहा- यह सरकार “नदियों की सेहत और मछुआरा समाज की समृद्धि” दोनों पर एक साथ काम कर रही है। यह सिर्फ मछलियां छोड़ने का कार्यक्रम नहीं है, यह मछुआरा समाज को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना का असर जमीनी स्तर पर दिख रहा है। पहले मछुआरे गरीबी में जूझते थे, अब बैंक खाते से सीधी सहायता पा रहे हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से हजारों लोगों को रोज़गार मिला है। रिवर रैंचिंग से बढ़ेगा उत्पादन, साफ रहेगा जल
मंत्री ने बताया कि रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का मकसद नदियों में मछलियों की संख्या और प्रजातियों को बढ़ाना है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि मछलियों की नस्लें खत्म न हों। इससे मछुआरों की आय बढ़ेगी, नदियों का पानी स्वच्छ रहेगा और जैव विविधता की रक्षा होगी। क्या है प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
केंद्र सरकार की यह योजना मत्स्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए चलाई जा रही है। इसमें मछुआरों को आर्थिक सहायता, मछली बीज वितरण, तालाब निर्माण, और नदी संरक्षण जैसी योजनाओं का लाभ दिया जाता है। राज्य में अब तक लाखों मछलियां विभिन्न नदियों में छोड़ी जा चुकी हैं। ———————————– ये खबर भी पढ़िए… यूपी में बदमाश नफीस एनकाउंटर में मारा गया:एक लाख का इनाम था, 34 मुकदमे; 3 साल से पुलिस को थी तलाश यूपी के शामली में एक लाख के इनामी बदमाश मोहम्मद नफीस को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। मुठभेड़ शनिवार तड़के हुई। पुलिस को नफीस को लेकर इनपुट मिला। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। उसे सरेंडर करने को कहा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नफीस को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एनकाउंटर भाभीसा गांव में हुआ है। मौके से एक बदमाश फरार भी बताया जा रहा है। पुलिस के सीनियर अफसर मौके पर हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, नफीस कांधला गांव के मुहल्ला खैल का रहने वाला था। पिता का नाम मोहम्मद मूदा है। नफीस पर हत्या, लूट, डकैती के 34 मुकदमे दर्ज थे। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *