भिवानी में BJP सांसद पर विपक्ष पर पलटवार:धर्मबीर सिंह बोले- अफसरों के सुसाइड की घटनाएं दुखद, जातीय- धार्मिंग रंग ना दें

भिवानी में भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों के सुसाइड को दुखद बताते हुए लोगों से इन घटनाओं को जातीय या धार्मिक रंग ना देने की अपील की। साथ ही हरियाणा सरकार के एक साल पूरा होने और सीएम पर उठाए जा रहे विपक्ष के हर आरोप पर पलटवार किया। हरियाणा में भाजपा की तीसरी टर्म की सरकार का एक साल पूरा हो चुका है। जिसे लेकर सरकार अपने कामों का गुणगान कर रही है, तो वहीं विपक्ष एक के बाद एक मुद्दे पर सरकार व सीएम को घेर रहा है। ऐसे भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा से भाजपा विधायक ने सीएम व सरकार का बचाव करते हुए विपक्ष पर पलटवार किया है। भाजपा सरकार के पहले साल से ही देश या प्रदेश में बदलाव दिखे सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह हरियाणा में भाजपा सरकार के तीसरी टर्म के एक साल पूरा होने पर कहा कि, भाजपा सरकार के पहले साल से ही देश या प्रदेश में बदलाव दिखे थे। हरियाणा के CM नायब सैनी किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, युवाओं व गरीब वर्ग के लिए किए वादे पूरे कर रहे हैं। वहीं हरियाणा में दो पुलिस अधिकारियों के सुसाइड मामले पर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि शांतिप्रिय प्रदेश में ये दुखद घटनाएं हुई हैं। कोई इन्हें जातीय, धार्मिक या क्षेत्रवाद का रंग ना दें। हरियाणा में भ्रष्टाचार चरम पर होने के विपक्ष के आरोपों पर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार व मिलावट कैंसर की तरह बढ़े हैं। PM मोदी भी इसे खत्म करने का आह्वान करते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार व मिलावट देश के विकसित होने में रोड़ा हैं। केवल सरकार नहीं, इन्हें खत्म करने के लिए सभी के प्रयास करने चाहिए। सीएम को डमी करने पर विपक्ष पर साधा निशाना
विपक्ष द्वारा नायब सैनी को डमी CM कहने पर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में हर नए CM को डमी कहने का रिवाज सा है। बंसीलाल, BD गुप्ता व हुकम सिंह को भी यही कहा जाता था। उन्होंने कहा कि सीएम, सीएम होता है और उसना केबिनेट के फैसले लागू होते हैं। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने भिवानी के कई गांवों में अब भी जलभराव को गेहूं की बिजाई से पहले निकालने का दावा किया और कहा कि अधिकारियों ने इसमें कोताही की तो सीएम को शिकायत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *