धनतेरस और दीवाली पर किसी अनहोनी की स्थिति से निपटने के लिए लखनऊ के मेडिकल संस्थानों को अलर्ट किया गया है। सरकारी अस्पतालों में बेड रिजर्व किए गए हैं। मरीजों के इलाज से जुड़ी सभी तैयारी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा एम्बुलेंस सर्विसेज को भी राउंड द क्लॉक अलर्ट मोड पर रखा गया है। KGMU में ट्रॉमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेमराज ने बताया- ट्रॉमा सेंटर में चार बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके लिए प्लास्टिक सर्जरी एंड बर्न यूनिट के विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। नेत्र, हड्डी त्वचा रोग विशेषज्ञों को भी अलर्ट किया गया है। लोहिया संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर ऑनकॉल रहेंगे। बलरामपुर, सिविल और लोकबंधु में बेड रिजर्व बलरामपुर अस्पताल के एमएस डॉ.देबाशीष शुक्ला ने बताया- अस्पताल में 50 बेड आरक्षित हैं। लोकबंधुअस्पताल के एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि 10 वेड आरक्षित किए गए हैं। सिविल अस्पताल में 20 और राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। 20 सितंबर को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल कर्मी शहर के 30 महत्वपूर्ण स्थानों पर मुस्तैद रहेंगे। ये कर्मी हाईटेक संसाधनों से लैस रहेंगे। सीएफओ अंकुश मित्तल के निर्देश पर दमकल कर्मी दिवाली के दिन पटाखा बाजारों और अन्य स्थलों पर गश्त भी करेंगे। अलर्ट मोड पर रहेगी 108 और 102 एंबुलेंस सेवा दिवाली के मौके पर 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं एक कॉल पर उपलब्ध रहेंगी। एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ने सभी वाहनों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में 108 व 102 एम्बुलेंस 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगी। 108-102 एंबुलेंस भी रहेगी एक्टिव ईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की तरफ से बताया गया कि दिवाली 2200 एंबुलेंस तैयार हैं। सभी एंबुलेंस में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रों व थानों के नजदीक भी तैनात किया जाएगा। सड़क या अन्य कोई दुर्घटना होने, जलने, या अन्य किसी भी प्रकार की बीमारी की स्थिति में 108 एंबुलेंस जल्द से जल्द मौके पर पहुंचेगी और पीड़ित को अस्पताल ले जाएगी। महिलाओं व बच्चों के लिए 102 एंबुलेंस रहेगी उपलब्ध पर्व के दौरान गर्भवती महिलाओं व दो साल तक के बच्चों को सेवाएं देने के लिए 102 निशुल्क एंबुलेंस सेवा भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसके लिए कुल 2270 एंबुलेंस 24 घंटे संचालित हैं।