पंजाब के लुधियाना में घरों में काम करने वाली एक महिला की 3 करोड़ की लॉटरी निकली है। महिला ने बेटी के जन्मदिन पर गहने गिरवी रख लॉटरी के 4 टिकट खरीदे थे। 12 दिन में ही उसे पता चला कि उसकी लॉटरी टिकट पर बंपर इनाम निकला है। महिला ने कहा कि मेरी बेटी मेरे लिए लकी साबित हुई, जिस वजह से मेरी लॉटरी निकली। अब मैं उसे अच्छे से पढ़ाउंगी ताकि उसका भविष्य अच्छा हो सके। महिला अपनी बेटी और माता-पिता के साथ रहती है। उसके बड़े बेटे की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसका पति से तलाक हो गया था। 3 करोड़ की लॉटरी जीतने पर महेश्वरी ने क्या बताया… जुआ खेलना सही नहीं, किस्मत को मौका देना चाहिए
महेश्वरी ने कहा कि जुआ खेलना सही नहीं है लेकिन अपनी किस्मत को एक या 2 बार मौका जरूर देना चाहिए। महेश्वरी ने कहा कि यह जीत इस बात का प्रमाण है कि मां का प्यार और विश्वास किसी भी मुश्किल से बड़ी होती है। अब यह मेहनती मां अपने और अपनी बेटी के लिए एक नया और बेहतर भविष्य बना सकेगी। रोपड़ में व्यक्ति ने खरीदीं 100 लॉटरी, सभी जीतीं इससे पहले रूपनगर में एक व्यक्ति ने अशोका लॉटरी की 100 टिकटें खरीदकर 10 लाख रुपए का इनाम जीता है। डियर लॉटरी की इन टिकटों की प्रति टिकट कीमत 7 रुपए थी। अशोका लॉटरी के मालिक ने इस बात की पुष्टि की है कि ये सभी टिकटें उनकी दुकान से बेची गई थीं। उन्होंने बताया कि एक साथ 100 टिकटों पर इनाम निकलना एक दुर्लभ घटना है। मालिक के अनुसार, उनकी दुकान से पहले भी बड़े इनाम निकले हैं, जिसके कारण दूर-दराज से लोग लॉटरी खरीदने आते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस बार का मुख्य इनाम टिकट नंबर 50A 77823 पर लगा है। इस घटना के बाद लॉटरी खरीदने वालों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। —————- यह खबर भी पढ़ें- पंजाब में ₹11 करोड़ की लॉटरी राजस्थान का रेहड़ीवाला जीता:बोला- दोस्त ने टिकट के पैसे दिए, उसकी 2 बेटियों को ₹50-₹50 लाख दूंगा पंजाब सरकार की दिवाली बंपर लॉटरी का 11 करोड़ का इनाम जीतने वाला आखिरकार 4 दिन बाद मिल गया। अमित राजस्थान के जयपुर में सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं। मंगलवार को वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ चंडीगढ़ स्थित पंजाब स्टेट लॉटरीज ऑफिस में लॉटरी क्लेम करने पहुंचे। सरकार उन्हें चेक सौपेंगी। (पूरी खबर पढ़ें…)