भाजपाई बने त्रिलोचन सिंह का बड़ा खुलासा:बोले-कांग्रेस ने हमसे बूथ कैप्चरिंग कराई, 5 पूर्व मंत्री-विधायक साथ रहे; PMO ने कारतूस दिलाए

43 साल कांग्रेस में रहने के बाद हाल ही में कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए करनाल के नेता त्रिलोचन सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उनसे बूथ कैप्चरिंग करवाई थी। इस बूथ कैप्चरिंग में चौ. निर्मल सिंह (अंबाला सिटी विधायक) और शमशेर गोगी (असंध के पूर्व विधायक) भी हथियारों समेत शामिल हुए थे। त्रिलोचन का यह बयान हरियाणा कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के जवाब में आया है। मीडिया से बातचीत में त्रिलोचन सिंह ने कहा- हमने 1982 में आंध्र प्रदेश जाकर बूथ कैप्चरिंग की। वहां पर असलहा लेकर गए थे। जब हमारे कारतूस खत्म हो गए तो हमें कमिश्नर के ऑफिस भेजा गया। वहां से हम कारतूस व असलहा लेकर आए। यह सब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर किया गया। अगर मैं झूठ बोल रहा हूं तो शमशेर सिंह गोगी भी मेरे साथ थे। गोगी मेरे से छह महीने छोटे हैं और वे कभी झूठ नहीं बोलते। पूर्व विधायक राकेश कंबोज, वो भी कभी झूठ नहीं बोलेगा। सुरेंद्र नरवाल लंबे समय से कांग्रेस में हैं, वो भी झूठ नहीं बोलेगा। नरवाल 2009 से 2014 तक कांग्रेस के करनाल जिलाध्यक्ष रहे हैं। 2014 में मनोहर लाल खट्‌टर के सामने चुनाव लड़ा था। सबसे पहले पढ़िए, त्रिलोचन सिंह ने क्या खुलासा किया… अब जानिए शमशेर गोगी और निर्मल सिंह ने आरोपों पर क्या जवाब दिया… निर्मल सिंह बोले- मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं
त्रिलोचन सिंह के बयान के बाद जब अंबाला विधायक निर्मल सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यह किसी का अपना निजी बयान हो सकता है, मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। आरोप कोई भी लगा सकता है। कुछ नेता भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस पार्टी व हमें बदनाम करने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। कंबोज बोले-मैं तो कभी आंध्र प्रदेश गया ही नहीं
असंध के पूर्व विधायक राकेश कंबोज ने कहा-मैं न तो आंध्र प्रदेश गया और न ही ऐसी कोई बूथ कैप्चरिंग वाली बात है। जो भी बयान है वह झूठ है और त्रिलोचन सिंह के बयान से मैं सहमत नहीं हूं। वहीं, इस मामले में पक्ष लेने के लिए दैनिक भास्कर एप ने विनोद शर्मा और सुरेंद्र नरवाल से संपर्क का प्रयास किया गया। शर्मा ने कॉल रिसीव नहीं की और मैसेज का भी जवाब नहीं दिया। नरवाल बोले- मैं त्रिलोचन के साथ था, बूथ कैप्चरिंग नहीं की
सुरेंद्र नरवाल ने कहा- त्रिलोचन सिंह का कोई बयान नहीं सुना है। हम और त्रिलोचन सिंह इकट्ठे थे, लेकिन बूथ कैप्चरिंग वाली ऐसी कोई भी बात नहीं थी। जहां तक असलहे वाली बात है, जब हमारे पास लाइसेंस ही नहीं था तो हम असलहे कहां से लेकर जाएंगे। अंबाला में चौधरी निर्मल सिंह इलेक्शन लड़ रहे थे और वहां पर हम गए थे, लेकिन बूथ कैप्चरिंग वाली कोई ऐसी बात नहीं है। अब त्रिलोचन सिंह झूठ बोल रहे हैं या सच बोल रहे हैं, लेकिन मैं उनके बयान से सहमत नहीं हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *