पटना, खगड़िया समेत कई शहरों में घना कोहरा:2 से 3 डिग्री और गिरेगा न्यूनतम पारा; अररिया गयाजी और राजधानी की हवा हुई खतरनाक

बिहार में धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान गिर रहा है और ठंड बढ़ रही है। सुबह-सुबह पटना, खगड़िया समेत सभी जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान किशनगंज में 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो अररिया में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 28 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड मौसम विज्ञान के अनुसार, फिलहाल दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। लेकिन, 27- 28 नवंबर के बाद से ठंड और बढ़ जाएगा। धूप में भी हल्की ठंड महसूस होने लगेगी। खासकर उत्तर बिहार और पहाड़ी इलाकों में तापमान तेजी से गिर सकता है। पटना में 2 से 3 डिग्री गिरेगा तापमान राजधानी में इन दिनों सुबह और रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। दिन में धूप निकलने से सामान्य स्थिति बनी हुई है, लेकिन अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। सुबह-शाम हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है। ठंड बढ़ने के साथ ही हवा भी दूषित हो रही है। पटना समेत 3 शहरों की हवा सबसे खतरनाक पिछले 24 घंटे में बिहार के कई शहरों में AQI खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड के मौसम में प्रदूषित कण नीचे की परत में जमा हो जाते हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता खराब हो जाती है। ऐसे में सुबह-शाम मास्क पहनकर बाहर निकले। बच्चों और बुजुर्गों को प्रदूषण से बचाने की सलाह दी गई है। मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *