बरेली में विजिबिलिटी जीरो, मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा:पारा 10° से नीचे आया, इसी हफ्ते 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

यूपी में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा ने सर्दी अचानक बढ़ा दी है। बरेली, वाराणसी, जौनपुर समेत 10 शहरों में घना कोहरा छाया है। मुजफ्फरनगर 9.4 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। इटावा, बुलंदशहर, मेरठ और अयोध्या में न्यूनतम पारा 10 डिग्री पहुंच गया है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को बरेली में सबसे घना कोहरा छाया। यहां विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई। घने कोहरे की मोटी परत के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। अगले महीने से लखनऊ रूट की 50 ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। प्रदेश में सुबह से शाम तक बादलों और सूरज की लुकाछिपी देखने को मिल रही है। लोग अलाव और हीटर का सहारा लेने लगे हैं। मौसम की तस्वीरें देखिए… मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा- हिमालयी क्षेत्रों से आ रहीं पछुआ हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है। अगले पांच दिनों में तापमान में 2 से 4°C तक की गिरावट की संभावना है। नवंबर के आखिरी हफ्ते में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। कई जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति भी बन सकती है। शहरों का तापमान जानिए… मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *