बेतिया में एक दुल्हन ने स्टेज पर ही शादी से इनकार कर दिया। लड़का BPSC टीचर है। बताया जा रहा है कि लड़की ने वरमाला के दौरान जब लड़के को करीब से देखा तो पता चला की वो एक आंख से दिव्यांग है। इसके बाद लड़की ने स्टेज पर ही शादी से इनकार कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लड़के वाले और लड़की वालों में मारपीट की नौबत आ गई। पुलिस मौके पर पहुंची और हालत पर काबू पाया। लड़की के मना करने पर लड़के को बेरंग ही बारात लेकर लौटना पड़ा। लड़का BPSC टीचर है। वो बेतिया के सरकारी स्कूल में पोस्टेड है। घटना सहोदरा थाना क्षेत्र के धमौरा पंचायत के बनबैरिया गांव की है। शनिवार को यहां शिकारपुर थाना क्षेत्र के बैतापुर गांव से बारात आई थी। द्वार-पूजा के लिए दूल्हे को लाए जाने पर महिलाओं में कानाफूसी शुरू हो गई थी। शादी से इनकार करते ही भड़क गए लड़के वाले दूल्हे की दिव्यांगता और असामान्य व्यवहार देखकर दुल्हन भड़क गई। उसने मंच पर ही घोषणा की कि वह लड़के से शादी नहीं करेगी और मजबूर किए जाने पर अपनी जान दे देगी। इसके बाद बारातियों में अफरा-तफरी मच गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। तीखी बहस जल्द ही हाथापाई में बदलने की नौबत तक पहुंच गई। लड़की के भाई ने भी चेतावनी दी कि अधिक दबाव डालने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। बारातियों को बंधक बनाकर रखा बिगड़ती स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर पता चला कि लड़की पक्ष ने बारातियों को एक तरह से बंधक बना रखा था। काफी मशक्कत, समझाइश और हिसाब-किताब के बाद मामला शांत हुआ। देर रात बारात बिना दुल्हन के बैतापुर लौट गई। प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बनबैरिया गांव में दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और स्थिति को नियंत्रित किया था। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।