पटना के नाला रोड में सोमवार को एक लड़की की सुलक्षणा पैलेस अपार्टमेंट की छत से गिरकर मौत हो गई। पूरी बिल्डिंग में उसे कोई नहीं पहचानता था। लड़की की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। कदमकुआं थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर FSL की टीम मौजूद है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। उसने ऐसा क्यों किया इसके बार में भी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है। सब इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार ने बताया, ‘मामला रात का लग रहा है। पुलिस को सुबह 10 बजे सूचना मिली। जिसके बाद मैं घटनास्थल पर पहुंचा। लड़की की पहचान करवा रहे हैं।’ टाउन DSP राजेश रंजन ने कहा, ’15 साल की लड़की की लाश मिली है। ऐसा लग रहा है कि अपार्टमेंट की छत से कूदी है। छत पर लड़की की चप्पल मिली है।’ मौके से आई 3 तस्वीर देखिए…. बिल्डिंग के रहने वाले व्यक्ति ने कहा- पुलिस जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा इसी बिल्डिंग में रहने वाले एक व्यक्ति ने भास्कर से बातचीत में कहा, ‘सुबह दुकान जा रहे थे तो काफी भीड़ थी। पूछने पर पता चला कि बगल वाली गली में लड़की की लाश पड़ी है। छत पर उसकी चप्पल मिली है। क्या हुआ, कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस जांच कर रही है उसके बाद ही कुछ पता चल पाएगा। इन 3 एंगल पर जांच कर रही पुलिस