‘ट्रेड डील से अमेरिका बन सकता सबसे बड़ा हथियार निर्यातक’:लखनऊ में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस, विदेशी जस्टिस बोले- I LOVE इंडिया

भारत को आर्म्स डीलिंग में संतुलन बनाने की जरूरत है। मौजूदा वैश्विक हालात में सभी हितों को ध्यान में रखकर ही फैसला लेना होगा। अमेरिका के साथ ट्रेड एग्रीमेंट के होने से भारत आर्म्स ट्रांसफर डील को लेकर भी आगे बढ़ सकता है। ट्रेड डील से अमेरिका बड़ा हथियार निर्यातक बन सकता है। US की तरफ से एकतरफा टैरिफ लगाने के बाद सामरिक लिहाज से यह कदम बेहद महत्वपूर्ण होगा। यह कहना है कि स्वीडन के स्टॉकहोम में पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट में आर्म्स ट्रांसफर प्रोग्राम के डायरेक्टर मैथ्यू जॉर्ज का। वह CMS में चल रहे 26वें इंटरनेशनल चीफ जस्टिस कॉन्फ्रेंस में लखनऊ आए हैं। इस कॉन्फ्रेंस में 52 देशों के 160 चीफ जस्टिस और कानूनविद आए हुए हैं। इनमें से दैनिक भास्कर ने कुछ से बात की। किसी ने भारत यात्रा को बढ़िया अनुभव बताया तो कोई बोला- I LOVE इंडिया। पढ़िए महत्वपूर्ण बातें… पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा रूस से आयात किए हथियार स्वीडन के पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट में आर्म्स ट्रांसफर प्रोग्राम के डायरेक्टर मैथ्यू जॉर्ज बताया- पिछले 5 साल में भारत ने सबसे ज्यादा हथियारों का आयात रूस से किया है। इसके अलावा फ्रांस और अमेरिका से भी हथियार खरीदे गए हैं। समय के साथ रूस से हथियारों के आयात में कमी आई है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आर्म्स निर्यात करने वाले देशों में से एक है। ऐसे में अमेरिका समेत अन्य देशों के साथ आर्म्स डील की उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने बताया कि दुनियाभर में होने वाली आर्म्स ट्रांसफर डील पर उनकी निगाह रहती है और ऐसे सभी डील की वे मॉनिटरिंग करते हैं। भारत ने मुझे बहुत प्रभावित किया अफ्रीकन देश जांबिया के डिप्टी चीफ जस्टिस माइकल मुजांडा ने बताया कि मैं भारत से बहुत प्रभावित हूं। भारत और जांबिया दोनों की साझी विरासत है। दोनों ही देश कॉमनवेल्थ नेशन्स के सदस्य हैं। सदियों तक गुलामी की जंजीरों में रहने के बाद ही दोनों को आजादी मिली है। यह देश मुझे व्यक्तिगत तौर पर बहुत प्रभावित करता है। यहां का लॉ एंड ऑर्डर भी बहुत अच्छा है। मैं साल 2023 में भी लखनऊ शहर आया था। CMS के इस इवेंट को मैं दूसरी बार अटेंड कर रहा हूं। भारत दुनिया में लोकतंत्र का अगुआ प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े सवाल पर जस्टिस माइकल मुजांडा कहते हैं- पॉलीटिशियन नहीं हूं, ना ही राजनीतिक मुद्दों पर मैं ज्यादा कुछ बोलता हूं। इतना जरूर है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। मौजूदा समय यहां की आबादी भी सबसे ज्यादा है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी भारत का पीएम होने के साथ दुनिया में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस लिहाज से भारत को जांबिया के रूप में दुनिया में उसका बड़ा साझेदार मिल सकता है। मुझे इस देश से प्यार है कोस्टा रिका की गैब्रियल ओमेगा ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में मेरी यह पहली विजिट है। मासूम बच्चों के साथ CMS की ये पहल बेहद दिलचस्प है। मुझे इस देश का सब कुछ बेहद खूबसूरत नजर आता है। जिस तरह से महात्मा गांधी की लीगेसी को इस देश ने आगे बढ़ाया है, वह भी बहुत काबिल-ए-तारीफ है। भारत में मेरा यह पहला दौरा है। यह सब कुछ मेरे लिए बहुत रोचक है और यादगार रहेगा। सीएम योगी भी कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। उनकी बातों को हमने सुना है। जिस तरह से उन्होंने इतने बड़े राज्य को हैंडल किया वह भी बहुत खूबसूरत है। ———————— ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ ने हाथ जोड़े : बोले- UN में सुधार की जरूरत, CM योगी ने कहा- दूसरों के लिए संकट खड़ा करना गलत लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्कूल में विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन चल रहा है। शुक्रवार सुबह सीएम योगी ने इसका औपचारिक शुभारंभ किया। इसके बाद शाम को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई देश अंतरराष्ट्रीय कानूनों की धज्जियां उड़ा रहे है। UN में समय के अनुसार बदलावों पर जोर देते हुए कहा- आज का भारत 75-80 साल पुराने भारत से बहुत अलग है। (पूरी खबर पढ़िए)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *