पंजाब कांग्रेस में भी टैलेंट प्रोग्राम की शुरुआत जल्द होने जा रही है। इसके लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में हरदीप सिंह किंगरा को कोऑर्डिनेटर बनाया गया। जबकि जसप्रीत सिंह कलालमाजरा को कनवीनर, नरिंदर पाल सिंह संधू को को-कनवीनर, दुर्लभ सिंह सिद्धू को सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर और जसकरण सिंह काहलो को टेक्निकल सपोर्ट कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश की कॉपी नौ डेलिगेट भी नियुक्त किए इसके अलावा नौ डेलिगेट भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें कुलदीप वैद, गुरशरण कौर रंधावा, मोहित मोहिंद्रा, राज बख्श कंबोज, हमीद मसीह, कुलजीत सिंह बेदी, गुरजोत सिंह ढींडसा, टीना चौधरी और रुबिंदर सिंह रूबी शामिल हैं। पार्टी की विचारधारा से प्रेरित युवा इस टैलेंट हंट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद इंटरव्यू लिए जाएंगे और चयनित युवाओं को कांग्रेस का प्रवक्ता बनाया जाएगा।