सिरसा लोकसभा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल आज फतेहाबाद पहुंचेंगी। वह पंचायत भवन में चल रहे जिला स्तरीय गीता जयंती के समापन समारोह में भाग लेंगी। इस दौरान वह शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। उनके साथ बीजेपी के जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा भी रहेंगे। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगी। बता दें कि, तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह का आज समापन होगा। सुबह शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जो पंचायत भवन से शुरू होकर शहर में होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। दोपहर बाद डीसी डॉ.विवेक भारती पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेंगे। यह रहेगा शोभा यात्रा का रूट शोभा यात्रा का विभिन्न जगहों पर सामाजिक-धार्मिक संगठनों द्वारा स्वागत किया जाएगा। शोभा यात्रा पंचायत भवन, जाट धर्मशाला से होते हुए दुर्गा मंदिर, जीटी रोड, लाल बत्ती चौक, अग्रसेन चौक, थाना रोड, जवाहर चौक, रविदास चौक, खेमा खाती रोड, डीएसपी रोड से होते हुए वापस पंचायत भवन पहुंचेगी। बिहार चुनाव के बाद पहली बार पहुंचेंगी सुनीता दुग्गल बिहार चुनाव के बाद सुनीता दुग्गल पहली बार फतेहाबाद पहुंचेगी। बिहार चुनाव में सुनीता दुग्गल को प्रबुद्ध सम्मेलन का प्रदेश संयोजक बनाया गया था। उनके नेतृत्व में कई विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्धजन सम्मेलन हुए थे। जिनमें हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने भी भाग लिया था।