भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के चांदनी चौक में दुकान में आग लगी; दमकल की 5 गाड़ियां बुझाने में जुटीं

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में शुक्रवार रात एक दुकान में आग लग गई। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार रात करीब 10 बजकर 58 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली थी।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आज की अन्य बड़ी खबरें… राष्ट्रपति कल पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 दिसंबर को कर्नाटक के करवार बंदरगाह से एक पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी। 67 वर्षीय मुर्मु ऐसा करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने 2006 में विशाखापट्टनम में पनडुब्बी यात्रा की थी। मुर्मु ने इस साल 29 अक्टूबर को राफेल और 2023 में सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *