हिसार में बिजली का करंट लगने से युवक की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, टूटे तार को ठीक करते समय हादसा

हिसार जिले में बास थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी में 22 वर्षीय प्रवीण कुमार की मंगलवार रात को हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे 21 जनवरी को अपने घर के सामने लगे बिजली के पोल पर तार लगाते समय करंट लग गया था। मृतक के पिता राजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वे मजदूरी करते हैं। 21 जनवरी की शाम 7 बजे प्रवीण घर की टूटी बिजली के तार को ठीक करने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के दौरान मौत हादसे के बाद परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने प्रवीण की हालत नाजुक देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया था, जहां पिछले कई दिनों से उसका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान 27 जनवरी को प्रवीण ने दम तोड़ दिया। बुधवार को उसके शव का हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में शोक की लहर पिता राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए बयान में इस घटना को एक इत्तेफाकिया हादसा बताया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी व्यक्ति की कोई लापरवाही या दोष नहीं है। परिजनों ने किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई अमल में लाई है। इस घटना को लेकर गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *