नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां UGC बिल 2026 के खिलाफ ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन और सवर्ण समाज एकता मंच के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने वालों ने PM मोदी और अमित शाह के पोस्टर पर कालिख भी पोती। उनका कहना है कि ये काला कानून है। इसे तत्काल वापस लें। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. विमान हादसा, डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान हादसे में निधन हो गया। यह हादसा सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ, जब उनका विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अजित पवार के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पूरी खबर पढ़ें 2. ‘मैं सवर्ण हूं,फांसी दे दो’ UGC के खिलाफ प्रदर्शन UGC बिल 2026 को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। पटना में भी इसके खिलाफ ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन और सवर्ण समाज एकता मंच के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने वालों ने PM मोदी और अमित शाह के पोस्टर पर कालिख भी पोती। उनका कहना है कि ये काला कानून है। इसे तत्काल वापस लें। पूरी खबर पढ़ें 3. बिहार के 5 जिलों के कोर्ट को उड़ाने की धमकी बिहार के भागलपुर, समस्तीपुर, सीवान, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ई-मेल के जरिए दी गई। वहीं पटना सिविल कोर्ट में पिस्टल लेकर दो युवक एंट्री कर रहे थे, चेकिंग के दौरान एक को पुलिस ने पकड़ लिया। दूसरा बदमाश मौके से भाग निकला है। ASI प्रमोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। दूसरा जो भागा है, उसकी तलाश की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 4. विजय सिन्हा ने मंच से ही CO को सस्पेंड करवाया गयाजी में डिप्टी CM विजय सिन्हा लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने लोगों से पूछा- मेरी कड़ाई का असर दिख रहा है। इस पर लोगों ने एक साथ कहा- गयाजी में नहीं दिख रहा है। बाकी जिलों में भले होगा।कार्यक्रम के दौरान विजय सिन्हा ने कहा, ‘मौसम बदला है तो कर्मचारियों को भी बदलना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 5. बगहा, बक्सर में तेज बारिश, 5 जिलों में अलर्ट पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से बिहार में भी फिर से ठंड बढ़ सकती है। पूर्वी चंपारण, सहित 5 जिलों में आज बारिश हो सकती है। बगहा में तेज बारिश हुई है। बक्सर में बूंदाबांदी हुई। वहीं सुपौल, समस्तीपुर में बादल छाए हुए हैं। जबकि औरंगाबाद, बेतिया, सुपौल समेत 10 जिलों में सुबह कोहरा छाया रहा। पूरी खबर पढ़ें 6. दरभंगा में CM नीतीश बोले- पुराने वालों ने कोई काम नहीं किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा बुधवार को दरभंगा पहुंची है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 90 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। CM ने 104.26 करोड़ रुपए की 50 योजनाओं की आधारशिला और 32.56 करोड़ रुपए की 40 योजनाओं का उद्घाटन भी किया। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ‘पहले जो व्यवस्था थी सबको पता है। पूरी खबर पढ़ें 7. पूर्णिया में गर्लफ्रेंड का पोस्ट डालने पर बिजनेसमैन की हत्या पूर्णिया में इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड की फोटो शेयर की। इससे नाराज लड़की के बॉयफ्रेंड ने शहर के बड़े बिजनेसमैन सूरज बिहारी उर्फ सूरज यादव की गोली मारकर हत्या करवा दी। बिजनेसमैन के ऊपर पीछे से ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग की गई। इसमें से 3 गोली सूरज को लगी। सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक के पास की है। पूरी खबर पढ़ें 8. कारोबारी को कफन भेजा; कहा- तुम्हारा मर्डर करेंगे वैशाली में एक कारोबारी को जान से मारने के धमकी मिली है। ये धमकी एक लेटर में दी गई है। लेटर के साथ कफन भी भेजा गया है। धमकी देने वाले ने लिखा है- ‘रतन तुम जितना भी छिप कर रह लो, हम तुमको जान से मार देंगे। आज हो, कल हो, महीना हो, साल हो, 2 साल हो, किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे, जान से मार देंगे।’ पूरी खबर पढ़ें 9. शंभू हॉस्टल संचालक के बेटे का भी DNA टेस्ट नीट छात्रा रेप-मौत केस में अब जांच का दायरा आगे बढ़ता जा रहा है। जांच का फोकस अब छात्रा की पूरी डिजिटल और फिजिकल मूवमेंट पर आ गया है। अब तक 25 लोगों के DNA सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें हॉस्टल संचालक के बेटे का नाम भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, SIT अब छात्रा की 11 दिन की ट्रैवल हिस्ट्री, कॉल डिटेल, टावर लोकेशन और मोबाइल सर्च हिस्ट्री खंगाल रही है। पूरी खबर पढ़ें 10. ट्रैफिक उल्लंघन पर गालीबाज बने थाना प्रभारी दरभंगा में बेंता थाना प्रभारी पर दुर्व्यवहार और गाली-गलौज का आरोप लगाय है। आरोप लगाने वाली शहर की डॉक्टर सुशीला ठाकुर की नतिनी डॉ. तेजस्विनी पांडे हैं। जो ड्राइवर के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान गाड़ी वन-वे में गई। महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि मामूली ट्रैफिक उल्लंघन को लेकर थाना प्रभारी ने बवाल किया। पूरी खबर पढ़ें 11. ‘दवा खाकर जानवरों की तरह सेक्स करता था पति’ बेतिया की एक महिला ने सूरत में अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस को पत्नी ने बताया कि, उसका पति ताकत बढ़ाने वाली दवा खाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। महिला का कहना है कि इस दौरान वो उसे जख्मी भी कर देता था। पति की इन हरकतों से हम परेशान हो चुकी थी। ये घटना सूरज के लिंबायत इलाके की है। मृतक की पहचान हैदर अली के रूप में हुई है। दोनों बेतिया के रहने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें 12. जहानाबाद में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला जहानाबाद के रतनी प्रखंड स्थित गुलाबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह कार्रवाई हाई कोर्ट के निर्देश पर की जा रही थी। जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार नाम के व्यक्ति की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर दुकानें बना ली थीं। अशोक कुमार ने इस संबंध में हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। पूरी खबर पढ़ें 13. भागलपुर में डायन बताकर पति और पत्नी की पिटाई की भागलपुर में अंधविश्वास का एक मामला सामने आया है, जहां डायन होने का आरोप लगाकर एक पति-पत्नी की बेरहमी से पिटाई की गई। घटना गोराडीह थाना क्षेत्र के फाजिलपुर डंडा बाजार की है। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. एक्सपो में हरियाणा से आया ‘विधायक’ नाम का भैंसा बेगूसराय के बीहट के पास स्थित हर्ल खाद कारखाना ग्राउंड में आज से तीन दिवसीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो का शुभारंभ हो गया है। इसका मकसद है कि बिहार के पशुपालकों को नए नस्ल और नई तकनीक से रुबरु कराया जाए। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पशुपालन मंत्री सुरेंद्र मेहता और विधान पार्षद सर्वेश कुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। पूरी खबर पढ़ें 15. जिलों में कल मौसम रहेगा सामान्य 15. सीवान, सारण समेत 5 जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने कल यानी गुरुवार को गोपालगंज, सीवान, सारण, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में कल भी बारिश की संभावना जताई गई है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैं.