आधार कार्ड से जुड़े काम अब और आसान और सुरक्षित हो गए हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नया आधार मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जो पुराने एम आधार ऐप की जगह लेगा. नए ऐप में बेहतर इंटरफ़ेस, ज्यादा फीचर्स और सुरक्षा विकल्प दिए गए हैं. इसमें बायोमेट्रिक लॉक अनलॉक, डार्क मोड और ऑफलाइन वेरिफिकेशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं. यूजर्स अब मोबाइल नंबर और घर का पता भी अपडेट कर सकते हैं. UIDAI ने सभी यूजर्स को सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द नए ऐप पर स्विच कर लें और पुराने एम आधार ऐप को अनइंस्टॉल करें. लॉगिन के बाद प्रोफाइल और सेटिंग्स अपने आप अपडेट हो जाएंगी.