नमस्कार, कल की बड़ी खबर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़ी रही। उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से हिंदू होने का सबूत मांगा है। दूसरी बड़ी खबर UP में मंत्री से भिड़े बीजेपी विधायक को लेकर है। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट्स, जिस पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. अविमुक्तेश्वरानंद बोले- योगी 40 दिन में हिंदू होने का प्रमाण दें, गाय को गोमाता घोषित करें शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने यूपी के CM योगी से हिंदू होने का सबूत मांगा है। उन्होंने योगी से कहा, ‘हम आपको 40 दिन का समय दे रहे हैं। अगर आप सच में हिंदू हैं तो गो-माता को राज्य माता घोषित करें। यूपी से गोमांस का निर्यात बंद करें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो समझा जाएगा कि आप नकली हिंदू, कालनेमि, पाखंडी और ढोंगी हैं। सिर्फ दिखावे के लिए आपने गेरुआ वस्त्र धारण किया है।’ अब नकली हिंदुओं का पर्दाफाश होगा: अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि 10 और 11 मार्च को लखनऊ में सभी संत इकट्ठे होंगे। वहां तय किया जाएगा कि कौन असली हिंदू है और कौन नकली हिंदू है। पढ़ें पूरी खबर… 2. अजित पवार की पत्नी का महाराष्ट्र की डिप्टी CM बनना तय, आज शाम 5 बजे शपथ संभव अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम का बनना तय है। सूत्रों के मुताबिक आज शाम 5 बजे वो अपने पद की शपथ ले सकती हैं। अजित की प्लेन क्रैश में मौत के बाद उपमुख्यमंत्री पद खाली हो गया था। अजित के पास वित्त, आबकारी और खेल विभाग का पद भी था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम फडणवीस अपने पास वित्त मंत्रालय रख सकते हैं। प्लेन क्रैश में पवार का निधन: अजित पवार का बुधवार को निधन हो गया था। वे एक जनसभा करने जा रहे थे, तभी बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई थी। पढ़ें पूरी खबर… 3. मंत्री स्वतंत्र देव का BJP विधायक ने रास्ता रोका, काफिले के आगे 50 गाड़ियां लगाईं, धक्का-मुक्की-बवाल UP के महोबा में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आपस में भिड़ गए। मंत्री एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे विधायक ने 100 ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। 30 कार और 20 बाइकें मंत्री के काफिले के सामने खड़ी कर दी। चरखारी विधायक ने मंत्री से अपनी विधानसभा के 100 गांवों में पानी न पहुंचने और पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने पर नाराजगी जताई। कहने लगे कि जिले के 90 प्रतिशत गांवों के लोग मुझसे पूछते हैं। मैं क्या जवाब दूं? इस पर विधायक के समर्थकों और सीओ सदर और कोतवाल से झड़प हो गई। पढ़ें पूरी खबर… 4. सुप्रीम कोर्ट बोला- स्कूलों में लड़कियों को फ्री सैनेटरी पैड मिले, आदेश न मानने पर स्कूल की मान्यता रद्द होगी सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी स्कूलों को फ्री में सैनेटरी पैड देने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि हर स्कूल में लड़कियों को फ्री में सैनेटरी पैड बांटना अनिवार्य होगा। लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग वॉशरूम बनाने होंगे। जो स्कूल ऐसा नहीं करेंगे, उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी। डिसेबल फ्रेंडली टॉयलेट भी बनें: कोर्ट ने निर्देश दिया है कि हर स्कूल में दिव्यांगों के अनुकूल (डिसेबल फ्रेंडली) टॉयलेट बनाए जाएं। दरअसल, सोशल वर्कर जया ठाकुर ने 2022 में एक जनहित याचिका लगाई थी। उनकी मांग थी कि मेन्स्ट्रुयल हाइजीन पॉलिसी को पूरे देश में लागू किया जाए। पढ़ें पूरी खबर… 5. बद्रीनाथ-केदारनाथ में मोबाइल बैन करने की तैयार, गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लग सकती है बद्रीनाथ के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे; केदारनाथ के कपाट कब खुलेंगे ये महाशिवरात्री (15 फरवरी) को तय होगा। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में मोबाइल बैन करने की तैयारी चल रही है। परिसर में अगर कोई श्रद्धालु फोन लेकर घूमता है, तो उसके मोबाइल को जब्त कर लिया जाएगा। उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। ब्लॉगिंग करने वालों पर कार्रवाई होगी: यह बैन उन लोगों की वजह से लगाया जा रहा है, जो मंदिर परिसर में ब्लॉगिंग और वीडियो बनाते हैं। समिति का कहना है कि देश के कई बड़े मंदिरों में पहले से ऐसे नियम हैं। अब केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भी अपने अलग नियम लागू किए जाएंगे। इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगाने की भी तैयारी कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 6. चांदी 1 लाख रुपए सस्ती होकर ₹2.91 लाख पहुंची, सोना भी ₹20 हजार सस्ता हुआ चांदी और सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली है। MCX पर चांदी 1,07,971 (-27.00%) रुपए गिरकर 2,91,922 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 20,328 (-12.00%) रुपए सस्ता होकर 1,49,075 रुपए पर आ गया है। भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक, भारतीय परिवारों के पास करीब 34,600 टन सोना है, जिसकी कीमत लगभग ₹450 लाख करोड़ बैठती है। यह भारत की ₹370 लाख करोड़ GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने से इसकी वैल्यू तेजी से बढ़ी है। पढ़ें पूरी खबर… 7. दावा- बिल गेट्स को यौन बीमारी हुई थी, पूर्व पत्नी मेलिंडा के लिए दवाएं मांगी थीं अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने एपस्टीन सेक्स स्कैंडल की 30 लाख नई फाइल्स जारी की हैं। इनमें ईमेल सामने आए हैं, जिनमें एपस्टीन ने दावा किया कि माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को रूसी लड़कियों के साथ संबंधों के बाद यौन बीमारी (सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज, STD) हुई थी। उन्होंने एपस्टीन से एंटीबायोटिक दवाएं मांगी थी, ताकि वह ये दवाएं पूर्व पत्नी मेलिंडा गेट्स को दे सकें। बिल गेट्स एपस्टीन से संबंधों पर पछतावा: बिल गेट्स पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें एपस्टीन से संबंध रखने पर पछतावा है। गेट्स का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक 2011 से 2013 के बीच वे उससे कई बार मिले, उसके न्यूयॉर्क घर गए और उसके निजी विमान से भी यात्रा की थी। पढ़ें पूरी खबर…
🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… हार्ट अटैक से पहले अलर्ट करेगी ये चिप दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज ने DRDO के साथ मिलकर एक ऐसी चिप बनाई है, जो सैनिकों को हार्ट अटैक की वॉर्निंग देगी। चिप का नाम BioFET है। ये जीरो टेंपरेचर में ड्यूटी कर रहे सैनिकों के लिए मददगार होगी, जहां ब्लड क्लॉट होने का खतरा ज्यादा रहता है।
📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…