हरियाणा-पंजाब में राम रहीम का लाइव सत्संग:नशे और कुरीतियों पर प्रवचन; सिरसा समेत 11 जगह लगाई गई स्क्रीन

पैरोल पर जेल से बाहर आए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रविवार को हरियाणा और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रमों में लाइव प्रसारण हुआ। यह पहला मौका है जब पैरोल के दौरान राम रहीम बड़े स्तर पर सार्वजनिक जगहों के लिए लाइव होकर अनुयायियों को संबोधित किया। डेरा प्रमुख ‘डेरा गुरुकुल’ से ऑनलाइन माध्यम से जुड़ें। इस विशेष सत्संग का मुख्य विषय भूत-प्रेत जैसे अंधविश्वासों और नशे जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाना रहा। अनुयायियों को समाज सुधार के लिए मोटिवेट किया। बदला गया समय और व्यवस्था बढ़ती ठंड को देखते हुए इस बार सत्संग के शेड्यूल में बड़े बदलाव किए गए। समय में बदलाव: पहले दिन में दो बार सत्संग होता था, लेकिन अब सर्दी के कारण इसे दिन में केवल एक बार रखा गया। मंडी में पंडाल: सिरसा की कपास मंडी में सार्वजनिक प्रोग्राम आयोजित किया गया । मार्केट कमेटी से दो शेड किराए पर लेकर वहां साफ-सफाई और पंडाल की व्यवस्था की गई। डेरे पर रोक: पिछली बार की तरह इस बार भी अनुयायियों के सीधे डेरे में आने पर पाबंदी है; वे अपने नजदीकी सेंटर या सार्वजनिक पंडालों में ही जुटे।
इन 11 जिलों और पंजाब के केंद्रों पर लाइव हरियाणा के मुख्य केंद्र: अनाज मंडी सिरसा, टोहाना (फतेहाबाद), जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पानीपत, गुरुग्राम, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) और रोहतक। पंजाब के मुख्य केंद्र: मानसा, मोगा, चंडीगढ़, फाजिल्का, फिरोजपुर, लुधियाना, मुक्तसर साहिब, संगरूर, पटियाला और बठिंडा स्थित मानवता भलाई केंद्रों पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी। पैरोल अवधि समाप्त होने के करीब राम रहीम की पैरोल की अवधि अब खत्म होने वाली है। सरेंडर करने से पहले वे इस लाइव सत्संग के जरिए प्रदेशभर की संगत को साधना और सामाजिक कार्यों से जुड़ने का आह्वान करेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से इन सभी जगहों पर कड़ी निगरानी रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *