उत्तर भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में फिर से बर्फबारी और बारिश हुई है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में रविवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई। यूपी के 15 जिलों में बारिश और मुजफ्फरनगर समेत 4 जिलों में ओले भी गिरे। वहीं राजस्थान में रविवार दोपहर बाद कोटा, चित्तौड़गढ़ में ओले गिरे। मध्य प्रदेश के नीमच और मंदसौर जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई और ओले गिरे। ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम और काजीगुंड के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। वहीं श्रीनगर समेत दक्षिण कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश हुई। गुलमर्ग सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में रविवार को बर्फबारी शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश में भी रविवार को बर्फबारी-बारिश हुई। शिमला जिले के शिलारू और कुल्लू के कोठी में 5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। वहीं मनाली में सबसे ज्यादा 10 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य का सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति के ताबो गांव में माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। देशभर से मौसम की 4 तस्वीरें… अन्य राज्यों में मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम