चंडीगढ़ में फर्जी CBI अफसर पकड़ा:वकील से कहा- तेरी बेटी की नौकरी लगवा दूंगा; होम सेक्रेटरी के बर्थडे गिफ्ट के पैसे मांगने पर फंसा

चंडीगढ़ जिला कोर्ट में मंगलवार को वकीलों ने एक शख्स को पकड़ लिया, जो खुद को CBI का अधिकारी बता रहा था। वह जिला कोर्ट परिसर में एक वकील से 7 हजार रुपए ठग चुका था। वकील को उसने बेटी को नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। जब आरोपी होम सेक्रेटरी के बर्थडे का बहाना लगाकर वकील से और पैसे लेने आया तो उसे फंसा लिया। आरोपी के पास से CBI अधिकारी का आई कार्ड और CBI की स्टांप लगी कुछ फाइलें बरामद हुई हैं। पुलिस उसे हिरासत में लेकर जांच कर रही है। उसके पकड़े जाने पर यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी ने कोरोना काल में अपने 2 साथियों के साथ पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में डकैती डाली थी। पुलिस ने उसे पकड़ा था। हालांकि, बाद में वह फरार हो गया और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है। वकील ने शिकायत में ये बातें बताईं… पुलिस पकड़ ले गई, आरोपी जॉइनिंग लेटर भेजने की कहता रहा वकीलों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। शख्स के पास से एक फाइल बरामद हुई, जिसमें फर्जी CBI के स्टांप लगे कई दस्तावेज मिले। साथ ही उसका आईकार्ड भी पुलिस ने जब्त किया है। गिरफ्तारी के दौरान शख्स दावा करता रहा कि उसने वकील की बेटी की नौकरी लगवा दी है। उसकी फाइल दिल्ली CBI हेडक्वार्टर पहुंच चुकी है, और जल्द ही जॉइनिंग लेटर आ जाएगा। आरोपी ने बैंक में डाली थी डकैती पकड़े जाने पर आरोपी के खिलाफ डकैती के केस का भी खुलासा हुआ। आरोपी का असली नाम संदीप खुर्मी उर्फी सनी है। वह मूल रूप से नकोदर का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल चंडीगढ़ के सेक्टर-52 में रह रहा था। इसने 2 दोस्तों सोनू और रवि कोठारी के साथ मिलकर 17 जून 2020 को फेज-3A स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 4.80 लाख रुपये की डकैती की थी। 12 जुलाई 2020 को चंडीगढ़ पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इनसे 3.01 लाख रुपये कैश, अपराध में इस्तेमाल की गई स्कोडा कार, एक एयर पिस्टल और एक चाकू बरामद किया था। इन्होंने नशे के लिए डकैती डाली थी। इसके बाद से केस चलता रहा और तीनों आरोपी जमानत पर बाहर आ गए। तारीख पर नहीं पहुंचा तो कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया जमानत पर आने के बाद तीनों में से मुख्य आरोपी संदीप फरार हो गया। उसे तारीखों पर पेशी के लिए बुलाया गया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इसके बाद जनवरी 2026 में संदीप को भगोड़ा घोषित कर दिया। इस मामले में 4 फरवरी 2026 को इन सभी की कोर्ट में पेशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *