पानीपत बस स्टैंड पर ‘जहरखुरानी’ गिरोह का शिकार हुई महिला:नशीला रुमाल सुंघाकर सोने के बाले ले उड़े शातिर, सोनीपत से आई थी

पानीपत जिले में बस स्टैंड पर यात्रियों की सुरक्षा को चुनौती देते हुए एक शातिर लड़का-लड़की की जोड़ी ने सोनीपत की एक महिला को अपना शिकार बनाया। ठगों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और उनके कान से सोने के बाले लूटकर फरार हो गए। मामले की शिकायत महिला ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही बस स्टैंड के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए है। पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश कर रही है।
बातों में उलझाकर बस स्टैंड से बाहर ले गए सोनीपत की सिक्का कॉलोनी की सीता ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार (03 फरवरी) की दोपहर करीब 3 बजे सोनीपत से अपनी बेटी से मिलने पानीपत आई थी। बस अड्डे के अंदर गेट के पास एक युवक उनके पास आया और करनाल की बस के बारे में पूछने लगा। इसी दौरान वहां एक लड़की भी आ गई। दोनों ने मिलकर सीता को अपनी बातों के जाल में उलझा लिया और “आंटी चलो, इसे बस बता देते हैं” कहकर उन्हें बस स्टैंड के गेट से बाहर ले गए। रुमाल सुंघाने पर हुई बेहोश पीड़िता के अनुसार, गेट के बाहर पहुंचते ही लड़का-लड़की ने उन्हें एक रुमाल सुंघा दिया। रुमाल सुंघाते ही सीता को नशा होने लगा और वे बेसुध होने लगी। इसी का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने महिला के कानों से सोने के बाले उतार लिए और मौके से रफू चक्कर हो गए। पीड़िता ने बताया कि चोरी हुए बालों का वजन करीब 06 ग्राम था। सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस होश आने के बाद पीड़िता ने तुरंत थाना सेक्टर-29 में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात लड़का और लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बस स्टैंड और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस को शक है कि यह किसी संगठित ‘जहरखुरानी गिरोह’ का काम हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *