हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा नगर पालिका के सेक्रेटरी को जमकर फटकार लगाई। सीवरेज लीकेज शिकायत पर समाधान न करने पर CM ने सेक्रेटरी को कहा कि आज शाम तक करके मुझे बता देना। अगर दोबारा शिकायत आ गई तो दिक्कत खड़ी हो जाएगी। मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर को लाडवा के PWD रेस्ट हाउस में जन समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान एक दुकानदार गंदे पानी की शिकायत लेकर पहुंचा। दुकानदार ने कहा कि नवंबर में गंदे पानी को लेकर शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। CM की फटकार के बाद दैनिक भास्कर एप की टीम ने नगर पालिका के सेक्रेटरी नीरज सैनी ने कहा कि वहां खुदाई कर पाइप डाले जा रहे थे। इस कारण लीकेज बन रही थी। दुकानदार ने जेई को मौखिक रूप से शिकायत दी थी। हम इसे रिपेयर करवा रहे हैं। अब जानिए CM सैनी ने सेक्रेटरी को क्या कहा…. फॉरेस्ट रेंजर मामले में जांच का आश्वासन तीन महीने पहले पिहोवा के फॉरेस्ट ऑफिस में गार्ड राजू और महिला दरोगा राजबाला ने रेंजर वीरेंद्र सिंह को थप्पड़ मार दिया था। रेंजर की शिकायत पर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया। साथ ही, विभाग की ओर से दोनों को निलंबित कर दिया गया था। रेंजर की शिकायत के बाद महिला दरोगा ने रेंजर के खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई। कार्रवाई न होने पर महिला दरोगा ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया।
CM बोले- कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं नायब सैनी से मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। वो बस विकास की गति रोकने में लगी हुई है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की गति पर आगे बढ़ रहा है। पिछले 11 साल में 1 लाख 60 हजार मकान लोगों को बनवा कर दिए। उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए। एक लाख से कम आय वाले परिवार को 500 रुपए वाला सिलेंडर दिया जा रहा है। कहा- दुष्यंत चौटाला फ्री हुए दुष्यंत चौटाला पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “वो फ्री हो गए हैं। जनता ने उन्हें फ्री कर दिया। उनके पास कोई काम नहीं है। वे कुछ भी बोल देते हैं। उनके पहले के काम लोगों ने करीब से देख लिए हैं, इसलिए उन्हें बाहर कर दिया और फ्री कर दिया।” कहावत के साथ चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा, “आवा चुक्की डुमनी गावे आल पाताल।”