करनाल में मिला युवती का अर्धनग्न शव:नहर में कचरे में फंसा, कानों में सोने की बालियां मिली, जींस पहने थी

करनाल जिले में मुनक नहर के छह हजारी पुल के नीचे से एक युवती का शव बरामद हुआ। शव अर्धनग्न हालत में मिला और गली-सड़ी अवस्था में था। आशंका जताई जा रही है कि शव करीब 2 सप्ताह पुराना है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकलवाया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए करनाल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार करवा दिया जाएगा। कचरे के बीच फंसा जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम मुनक नहर के छह हजारी पुल के नीचे कबाड़ के ढेर में शव फंसा हुआ था। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी दुर्गंध आई तो उन्होनें पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि शव गली-सड़ी हालत में था और अनुमान है कि यह 12 से 13 दिन पुराना हो सकता है। अर्धनग्न हालत में मिला युवती का शव मृतका की उम्र करीब 22 साल बताई जा रही है। शव अर्धनग्न हालत में मिला है। युवती ने जींस पहन रखी थी, पैरों में नीले रंग की जुराब और कानों में सोने की बालियां पहनी हुई थीं। इन्हीं कपड़ों और आभूषणों के आधार पर पुलिस पहचान की कोशिश कर रही है। पुलिस शव की पहचान कर रही मुनक पुलिस में जांच अधिकारी बोहड़ सिंह ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस आसपास के एरिया में शव की फोटो भेजेगी, ताकि पहचान हो सके। जांच अधिकारी ने बताया कि 72 घंटे के अंदर शव की पहचान नहीं हुई, तो पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार करवा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *