जालंधर के नकोदर से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक इंद्रजीत कौर मान अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। इंद्रजीत ने कहा कि पहले हमने 92 सीटें जीती थीं, अब 117 सीटें गर्दन पर घुटना रखकर जीतकर दिखाएंगे। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि आम आदमी पार्टी आपकी गर्दन पर घुटना रखकर (तुहाडी धौण ते गोड्डा रखांगे) ये जीत हासिल करेगी। विधायक यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने यह बात तीन बार दोहराई और कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पंजाब में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम भगवंत मान ने पार्टी को मेहनत करना सिखाया है और मेहनत का खून अब उनकी रगों में बह रहा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x (पूर्व में ट्विटर) पर विधायक का वीडियो ये साझा करते हुए लिखा कि यह आम आदमी पार्टी सरकार का अहंकार है। पंजाब दबता नहीं। इसका जवाब 2027 में दिया जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार (9 फरवरी) को AAP ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के उस बयान का विरोध किया था, जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के पिता को बैंड बजाने वाला बताया था। इसी बयान के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। इसमें विधायक इंद्रजीत कौर मान के अलावा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत भी शामिल हुए थे। जहां इंद्रजीत ने ये बयान दिया। AAP विधायक के भाषण पर कांग्रेस के 2 सवाल नकोदर विधायक से जुड़े 2 विवाद