पंजाब पुलिस के ASI का दिनदहाड़े फायरिंग का VIDEO:व्यक्ति को पीटकर कार-पिस्टल छीनी; रोड पर लोगों को परेशान करता दिखा

मानसा शहर में दिनदहाड़े फायरिंग करते और रोड से गुरज रहे लोगों को परेशान करते पंजाब पुलिस के एक ASI का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी नशे में था। इसके खिलाफ सोमवार को मानसा थाने में शिकायत भी दी गई। इसमें बताया गया कि आरोपी ASI लिफ्ट लेकर गाड़ी में बैठा। इसके बाद गाड़ी मालिक से ही मारपीट कर उसकी गाड़ी और पिस्टल छीनकर ले गया। फिर अगली सुबह उसने रोड पर फायरिंग की। पुलिस ने ASI का वीडियो सामने आने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। हालांकि, अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी की पहचान ASI धन्ना सिंह के रूप में हुई है, जो मानसा पुलिस लाइन में तैनात है। 3 पॉइंट्स में जानिए, क्या है पूरा मामला… पुलिसकर्मी के वीडियो में क्या दिख रहा… इनोवा कार और पिस्टल लेकर भागे पुलिसकर्मी का अगले दिन यानी 9 फरवरी का एक वीडियो सामने आया। वह सरदूलगढ़ इलाके में रोड पर खड़ा है और रात को छीनी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी ने एक के बाद एक 5 हवाई फायर किए। बीच-बीच में वह पिस्टल को रीलोड करते हुए भी नजर आया। इसके बाद उसने रोड से गुजर रहे वाहन सवारों को परेशान करना शुरू किया। पिस्टल दिखाकर उसने कुछ गाड़ियां रुकवाईं और उनके ड्राइवरों से लड़ने लगा। वहीं, रोड के दूसरी ओर खड़ा होकर वीडियो बना रहा व्यक्ति रोड पर रुक रही गाड़ियों के ड्राइवरों से बार-बार कह रहा है कि भाग जाओ, नहीं तो गोली मार देगा। डीएसपी बोले- गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे इस बारे में मानसा के डीएसपी बूटा सिंह ने बताया कि मानसा के रामदिता वाला चौक में ASI धन्ना सिंह ने गुरप्रीत सिंह से लिफ्ट मांगी थी और उन्होंने उन्हें लिफ्ट दी, लेकिन आगे जाकर गुरप्रीत सिंह ने उनके साथ मारपीट की और उसके बाद उनकी गाड़ी और पिस्टल लेकर फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि मानसा पुलिस की ओर से पीड़ित गुरप्रीत सिंह के बयानों पर ASI धन्ना सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। धन्ना सिंह की गिरफ्तारी और पिस्टल रिकवर करवाने के लिए पुलिस छापे मार रही है। उसे जल्द पकड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *