पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमान लुधियानवी पर हुए हमले को लेकर उनके चाचा आरोपी अतीक उर रहमान लुधियानवी ने प्रेस कन्फ्रेंस की। इस दौरान अतीक उर रहमान खूब भड़के। उन्होंने शाही इमाम पर बदसलूकी और हिंसा के आरोप लगाए। कहा कि धक्केशाही के साथ पुलिस पर दबाव बनाकर मामला दर्ज करवाया है। अतीक ने कहा कि शाही इमाम के पाकिस्तान से लिंक हैं। इन्हें फंडिंग कैसे हो रही है, इसकी मुख्यमंत्री भगवंत मान जांच करवाएं। शाही इमाम पर आरोप लगाते हुए चाचा अतीक ने कहा कि उस्मान बाबा राम रहीम की कॉपी है। इनके और इनके करीबियों के पास पैसा और इतनी गाड़ियां कहां से आईं? इसकी जांच करवाई जाए। (पढ़ें पूरी खबर) हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को फटकारा, कहा- PM की सुरक्षा चूक में जिम्मेदार अधिकारी को मोहाली का SSP क्यों बनाया पंजाब एंड हरियाणाा हाईकोर्ट में मंगलवार को पंजाब की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सुनवाई की। गैंगस्टर लॉरेंस और राणा बलाचौरिया केस को लेकर यह सुनवाई चल रही थी। करीब डेढ़ घंटे तक चली बहस के दौरान पंजाब पुलिस की तरफ से करीब 100 पन्नों का जवाब दाखिल किया। इस पर अदालत ने मौखिक टिप्पणी की, “हमें 100 पन्नों के हलफनामे नहीं चाहिए, जमीन पर काम दिखना चाहिए।” इस दौरान पुलिस के काम पर कई टिप्पणियां की गईं। वहीं, अदालत ने पूछा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक में जिम्मेदार अधिकारी को मोहाली SSP जैसी सेंसिटिव पोस्ट पर तैनात क्यों किया है? इस पर सरकारी वकील ने कहा- हम उनकी सेवाओं से संतुष्ट है। कोर्ट तलख भी हुआ कि आप संतुष्ट हैं, तो अब हम देखेंगे। (पढ़ें पूरी खबर) पंजाब पुलिस में 12 डीएसपी के ट्रांसफर, 6 को इंटेलिजेंस विंग में तैनात किया पंजाब पुलिस ने 12 डीएसपी के तबादले किए हैं। इनमें से 6 डीएसपी को इंटेलिजेंस विंग में तैनात किया गया है, जबकि 6 डीएसपी को अलग-अलग जिलों में पोस्टिंग दी गई है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इंटेलिजेंस विंग में जिन डीएसपी को लगाया गया है, उनमें विजय पाल, अशोक कुमार, मनजीत सिंह, मनीष कुमार, अजय कुमार और गुरप्रीत सिंह शामिल हैं। वहीं, परमजीत सिंह को डीएसपी क्राइम अगेंस्ट वूमेन एंड चिल्ड्रन, तरनतारन, सरबजीत सिंह को डीएसपी तरनतारन, बिक्रमजीत सिंह को डीएसपी हेडक्वार्टर गुरदासपुर, करतार सिंह को डीएसपी पीबीआई एनडीपीएस-कम-नारकोटिक्स पठानकोट, बेअंत सिंह को एसीपी फाइनेंशियल क्राइम लुधियाना और लवप्रीत सिंह को डीएसपी पीबीआई क्राइम अगेंस्ट वूमेन एंड चिल्ड्रन फिरोजपुर में तैनात किया गया है। फाजिल्का में पूर्व सरपंच को ट्रैक्टर ने कुचला फाजिल्का जिले के जलालाबाद के बाहमणी वाला से महालम रोड पर ढाणी प्रेम सिंह के नजदीक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें पूर्व सरपंच की ट्राली के नीचे आने से मौत हो गई। सरपंच पाला सिंह अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर जलालाबाद में बैंक से अपनी पेंशन निकलवाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पारिवारिक सदस्य मौके पर पहुंचे, उन्होंने धरना देकर आरोप ट्रैक्टर ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग की। (पढ़ें पूरी खबर) कंगना रनोट की बठिंडा कोर्ट में नहीं हुई पेश बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट आज फिर से बठिंडा जिला कोर्ट में पेश नहीं हुई। महेंदर कौर द्वारा दायर मानहानि मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होनी थी। वहीं महेंदर कौर के भी कोर्ट नहीं पहुंचेन पर कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 24 फरवरी कर दी है। पिछली सुनवाई के दौरान महेंदर कौर की ओर से दो गवाहों ने अपने बयान दर्ज करवाए थे। यह मामला दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। उस समय कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट में उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि धरने पर महिलाएं 100-100 रुपये लेकर आती हैं। (पढ़ें पूरी खबर) जालंधर में सुबह-सुबह कब्जा हटाने पहुंची पुलिस जालंधर में लतीफपुरा में मंगलवार सुबह 7 बजे पुलिस अवैध कब्जा हटाने पहुंच गई। 1 घंटा चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने कब्जा कर टेंट लगाकर बैठे लोगों को उठा दिया और उनके टेंट जब्त कर लिए। जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया है। पुलिस का कहना है कि हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद इस जगह को खाली करवाने के आदेश मिले हैं। इसके बाद पुलिस लतीफपुरा पहुंची। यहां पर बसे करीब 100 परिवारों के घरों को 2022 में ही प्रशासन ने खाली करवा लिया था। कुछ घरों को तोड़ा था, जिसके बाद लोग टेंट लगाकर इस जमीन पर बैठे थे। 2022 में लोगों ने बड़े स्तर पर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया था। इससे सबक लेते हुए पुलिस ने इस बार पहले ही विरोध के स्वर दबा दिए। बाहर से विरोध करने के लिए लोग न आ सकें, इसके लिए पुलिस ने लतीफापुरा की कब्जे वाली जगह के चारों ओर वेरिकेडिंग कर दी। किसी को भी आगे नहीं जाने दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर) लुधियाना में ATM को तोड़कर लूटने की कोशिश लुधियाना में ATM को तोड़कर लूटने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उससे एक लोहे का सब्बल भी मिला है। आरोपी पहले भी इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। थाना मोती नगर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ भी की जा रही है। जानकारी मुताबिक, हवलदार अजमेर सिंह ने कॉर्पोरेशन के सैंड 100 फुटा रोड, शेरपुर कलां के पास बीते दिन नाकाबंदी की हुई थी। सूचना मिली कि फैशन किंग शोरुम शेरपुर के पास बने एक्सिस बैंक के ATM को तोड़ने की एक व्यक्ति कोशिश कर रहा है। पुलिस टीम ने उसी समय तड़के 4 बजे रेड की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)