चंडीगढ़ | पंजाब रोडवेज कच्चे कर्मचारी और सरकार फिर आमने-सामने हो गए हैं। बस कर्मियों ने चेताया कि सरकार न कोई बैठक की और न हमांगों का समाधान किया। 6 कर्मी 3 माह से जेल में बंद हैं। न 1300 नई बसें डाली गईं। सरकार को बस कर्मियों ने बुधवार दोपहर तक का अल्टीमेटम दिया गया है। कोई समाधान न हुआ जो दोपहर को बसें रोकी जाएंगी। 12 फरवरी को पूरा दिन हड़ताल पर रहेंगे। राज्य में बसों का चक्का जाम होगा। इसी दिन सीएम आवास पर धरना देंगे। यह घोषणा पंजाब रोडवेज, पनबस-पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने मंगलवार को बैठक के दौरान की है। सूबा अध्यक्ष रेशम गिल ने कहा कि 9 फरवरी को राज्य में डिपो गेटों पर रैलियां कीं। सरकार को मांगों प्रति बैठक करने का समय भी दिया गया, लेकिन सरकार ने न बैठक की, न मांगों को लेकर कोई समाधान किया है।