हरियाणा के 100 डाउटफुल JBT टीचर आज पंचकूला तलब:पंचकूला में कमेटी करेगी जांच, 12 साल बाद भी खत्म नहीं हो रहा मामला, 375 टीचर चिन्हित

हरियाणा में शिक्षा विभाग का डाउटफुल केस 12 साल बाद भी खत्म नहीं हो रहा। अब विभाग ने 375 डाउटफुल जेबीटी टीचर की लिस्ट जारी कर दी है। पहले दिन आज बुधवार को जांच के लिए 100 टीचर को पंचकूला सेक्टर-2 स्थित उत्कर्ष सोसाइटी मुख्यालय बुलाया गया है। प्रदेश में डाउटफुल श्रेणी में डाले गए जेबीटी को पंचकूला बुलाने के लिए विभाग निदेशालय ने 10 फरवरी को सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को विभाग की ओर से निर्देश जारी किए। जिसमें स्पष्ट कहा गया कि अगर टीचर का ट्रांसफर भी हो चुका है तो संबंधित ब्लाक शिक्षा अधिकारी को सूचित किया जाए। उनकी जिम्मेदारी टीचर तक सूचना पहुंचाने की रहेगी। ये है डाउटफुल मानने का मामला.. डाउटफुल की श्रेणी में उन टीचर को रखा गया है, जिनके थंब इंप्रेशन को लेकर गड़बड़ी चल रही है। मधुबन, करनाल लैब में प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 375 जेबीटी शिक्षक पंचकूला बुलाए हैं। मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी शेड्यूल अनुसार वेरिफिकेशन की जाएगी। संबंधित बीईओ को भी बुलाया गया। कमेटी उनकी मौजूदगी में वेरिफिकेशन का कार्य करेगी।
पंचकूला में 4 दिन चलेगी जांच
निदेशक मौलिक शिक्षा की ओर से जेबीटी शिक्षकों के फिजिकल वेरिफिकेशन को लेकर सभी डीईईओ को लेटर भी भेजा गया है। लेटर में दिए गए शेड्यूल अनुसार, शिक्षकों को अलग-अलग डेट पर बुलाया गया है। 11 से 14 फरवरी तक वेरिफिकेशन का कार्य किया जाना है। बुलाए गए जेबीटी शिक्षकों में विज्ञापन 4/2009, 2/2012 को लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *