हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत 851 पदों के लिए आवेदन का मौका है। 6 अलग-अलग श्रेणी के पदों के लिए 13, 15 और 17 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। हिसार शहरी क्षेत्र में काउंसिल ऑफ एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट में नोडल प्रोजेक्ट मैनेजर (NPM) के पद के लिए 17 तक आवेदन किए जा सकते हैं। गुरुग्राम के सोहना शहरी क्षेत्र में भवन निर्माण के कार्य के लिए 200 कारपेंटरों को आवश्यकता है। भवन निर्माण में बाइंडर के कार्य के लिए 200 पदों के लिए 15 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं।
भवन निर्माण में मचान तैयार करने वालों के 150 पदों के लिए भी 15 फरवरी तक आवेदन मांग गए हैं। इसके आलावा बद्दी में 100 मैकेनिकल पदों के लिए आवेदन की तिथि को 13 फरवरी कर दिया है। इसी तरह से गुरुग्राम में वोल्वो ट्रक ड्राइवर के 200 पदों पर के लिए आवेदन की तिथि को भी 13 फरवरी तक बढ़ा दिया है। यहां देखिए जॉब डिटेल…