यूपी बजट कैसा होगा? मंत्री खन्ना मुस्कुराकर बोले- ऐतिहासिक:मंदिर में पूजा की, बजट लेकर निकले; केशव ने कहा-विपक्ष विचलित

यूपी विधानसभा में योगी सरकार सुबह 11 बजे बजट पेश करेगी। पहले सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। इसमें विधानसभा में पेश करने की मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद वित्तमंत्री 10वीं बार विधानसभा में बजट पेश करेंगे। इससे पहले, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सुबह अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। उन्होंने बजट टैबलेट दिखाया। घर से निकले तो मीडिया कर्मियों के सवालों पर मुस्कुराते नजर आए। उन्होंने कहा-सर्वसमाज के लिए बजट हो, इस बात की कोशिश की है। यह बजट प्रदेश की विकास की गति को तेज करेगा। बजट ऐतिहासिक होने वाला है। अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जनवरी 2027 के पहले सप्ताह तक आचार संहिता लग जाएगी। ऐसे में यह बजट योगी सरकार का चुनावी बजट माना जा रहा। इसमें सरकार अपने वोटबैंक को साधने के लिए महिला, युवा, किसान, मजदूर और कर्मचारी वर्ग को खुश करने की कोशिश करेगी। बजट का आकार 9 लाख 20 हजार करोड़ से ज्यादा तक हो सकता है। बजट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *