फौजी पति के पास गई भिवानी की महिला लापता:मां को बोला दामाद- वह अमेरिका चली गई; 8 महीने पहले शादी हुई

भिवानी जिले के एक गांव निवासी महिला ने अपनी बेटी के संदिग्ध हालात में लापता होने की शिकायत बहल थाना पुलिस को दी है। महिला ने इस मामले में अपने दामाद पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी के बाद श्रीगंगानगर में रह रही थी बेटी तोशाम तहसील के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 28 मई 2025 को भारतीय सेना में तैनात युवक से हुई थी। शादी के बाद दोनों श्रीगंगानगर स्थित सेना के क्वार्टर में रह रहे थे। कुछ दिन पहले दामाद छुट्टी पर घर आया और बेटी के सभी सोने-चांदी के गहने अपने साथ ले गया। पूछने पर उसने कहा कि सेना क्षेत्र में गहने पहनने की अनुमति नहीं है और चोरी का डर रहता है, इसलिए गहने घर पर सुरक्षित रखेगा। 26 जनवरी के बाद नहीं हुई बात, फोन बंद मिला महिला ने बताया कि उसकी बेटी से आखिरी बार 26 जनवरी की सुबह करीब साढ़े 9 बजे बात हुई थी। इसके बाद बेटी से कोई संपर्क नहीं हो पाया। जब भी फोन किया गया, मोबाइल बंद मिला। वहीं दामाद से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसने फोन नहीं उठाया। 29 जनवरी को जब बात हुई तो उसने कहा कि बेटी उसकी जिम्मेदारी है और सुरक्षित है। रेजिमेंट से आया फोन, दामाद ने दी संदिग्ध जानकारी महिला ने बताया कि कुछ दिन बाद दामाद की रेजिमेंट से फोन आया कि वह छुट्टी पर जा रहा है क्योंकि उसके पिता की तबीयत खराब है। जब रेजिमेंट के अधिकारियों ने उसकी पत्नी के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह अमेरिका चली गई है। जब अधिकारियों ने सबूत मांगा तो वह कोई प्रमाण नहीं दे सका। इसके बाद अधिकारियों ने परिजनों को स्थानीय पुलिस में शिकायत देने की सलाह दी। पुलिस ने शुरू की जांच महिला ने बहल थाना पुलिस को शिकायत देकर बेटी का पता लगाने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस दामाद और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है और लापता महिला की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *