थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना ने बुधवार सुबह ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल देखते ही खुद को रोक नहीं पाई और कैमरे में ताज को कैद किया। इसके बाद डायना सीट पर बैठकर फोटो भी खिंचवाई। उनके साथ उनका प्रतिनिधिमंडल भी है। हालांकि इस दौरान राजकुमारी के इशारे पर सुरक्षा कर्मियों ने किसी को भी फोटो और वीडियो नहीं लेने दिया। इस दौरान कुछ विदेशी टूरिस्टों ने फोटो खींच लिए तो उनके मोबाइल से फोटो डिलीट भी कराए गए। ताजमहल में राजकुमारी करीब एक घंटे रहीं। इसके बाद साढ़े नौ बजे वो आगरा फोर्ट पहुंचीं। वहां भी कुछ देर के लिए टूरिस्टों को रोक दिया गया। 3 तस्वीरें देखिए… आईटीसी मुगल में नाइट स्टे किया थाईलैंड की राजकुमारी मंगलवार शाम को ही आगरा पहुंच चुकी थीं। उन्होंने होटल आईटीसी मुगल में नाइट स्टे किया और होटल अमर विलास में डिनर किया था। थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना 5 दिवसीय भारत दौरे पर हैं। वे मंगलवार शाम लगभग 4 बजे जोधपुर से आगरा पूरे प्रोटोकॉल के साथ पहुंची। खेरिया हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उनका काफिला सीधे फतेहाबाद रोड स्थित आईटीसी मुगल होटल पहुंचा था। यहां उन्होंने नाइट स्टे किया। जयपुर और जोधपुर में 3 दिन घूमी राजकुमारी
आगरा से पहले राजकुमारी शनिवार को जयपुर के विश्व प्रसिद्ध आमेर महल पहुंचीं। उन्होंने महल की भव्यता और ऐतिहासिक महत्व को करीब से निहारा. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका भ्रमण हुआ, जिसमें पर्यटकों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। उन्होंने दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, शीश महल और मानसिंह महल को निहारा. अरावली पहाड़ियों की हरियाली, प्राकृतिक सौंदर्य तथा केसर क्यारी की बागवानी व्यवस्था की जमकर सराहना की. राजकुमारी काफी प्रभावित हुईं और महल की सुंदरता को अपने कैमरे में कैद किया। उन्होंने प्राचीन काल से चली आ रही जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन की परंपराओं को बहुत उपयोगी बताया। राजकुमारी ने सोमवार को अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मेहरानगढ़ किले और जसवंत थड़ा का भ्रमण किया। इस दौरान राजकुमारी किले की स्थापत्य कला और शौर्य देखकर अभिभूत हो गईं। शाम को उन्होंने सर्किट हाउस रोड स्थित एक शोरूम का दौरा किया, जहां स्वयं के लिए आभूषण खरीदे। सोमवार दोपहर उम्मेद भवन में लंच करने के बाद राजकुमारी जसवंत थड़ा पहुंचीं। खुद का लग्जरी फैशन ब्रांड, सेना में मेजर भी राजकुमारी सिरिवन्नवारी नारीरत्ना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर के रूप में जानी जाती हैं। उनका खुद का लग्जरी फैशन ब्रांड है, जो दुनिया के कई देशों में लोकप्रिय है। फैशन के क्षेत्र में उनके डिजाइन और कलेक्शन को खास पहचान मिली हुई है। राजकुमारी थाईलैंड की शाही सेना में मेजर के पद पर भी कार्यरत हैं। इसके अलावा वे एक कुशल घुड़सवार हैं और खेल, कला व संस्कृति के क्षेत्र में उनकी गहरी रुचि है। ————————- ये खबर भी पढ़ें… हिस्ट्रीशीटर के साथ भागने वाली सिपाही की लव स्टोरी:मेरठ में बुआ के घर पहली मुलाकात; बोली- दुल्हन तो सिर्फ अंकित की बनूंगी मेरठ की रहने वाली सिपाही संध्या भारद्वाज के अपहरण केस की छानबीन करते हुए पुलिस उसकी लव स्टोरी तक पहुंच गई। अपनी शादी वाले दिन वह खुद हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान के साथ गई थी। दोनों कोर्ट मैरिज करना चाहते थे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी बढ़ गई। यही वजह है किडनैपिंग के सिर्फ 8 घंटे के अंदर महिला सिपाही खुद ही मवाना थाने पहुंच गई। पढ़ें पूरी खबर…