हरियाणा के फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने पटवारी और उसके सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। वो अपने सहायक के साथ म्यूटेशन चढ़ाने के नाम पर 25 हजार रुपए ले रहा था। टीम ने दोनों के पास से 20 हजार रुपये रिश्वत की रकम भी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पीड़ित से म्यूटेशन चढ़ाने के लिए कुल 30 हजार रुपए की मांग की थी। इसमें से 5 हजार रुपए वो पहले ही ले चुके थे। जब एसीबी को इसकी शिकायत मिली तो उन्होंने जाल बिछाकर पाउडर लगे नोट देकर पीड़ित को भेजा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब जाने कैसे ACB ने पकड़ा… फिलहाल एसीबी की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। खबर को अपडेट किया जा रहा है….