पंचकूला में क्लेरिकल स्टाफ का प्रदर्शन:मुख्यालय जाने की जिद पर पुलिस से टकराव, ऑनलाइन ट्रांसफर और प्रमोशन की मांग

पंचकूला में हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए शिक्षा सदन घेराव को लेकर पुलिस के साथ क्लरेकिल स्टाफ के सदस्यों का टकराव भी हुआ। लेकिन बाद में प्रतिनिधिमंडल सदस्यों के साथ शिक्षा सदन में अधिकारियों से वार्ता को राजी हो गए। हेमसा के राज्य प्रधान संदीप सांगवान ने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों से उनकी दो बार वार्ता हो चुकी है, लेकिन उनकी लंबित मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते वे आज पंचकूला में प्रदर्शन के लिए मजबूर हुए हैं। आज हुई वार्ता पर विभाग व प्रदेश सरकार ने काम नहीं किया, तो वे हड़ताल जैसे कदम उठाने पर विचार करेंगे। वहीं 12 फरवरी को हड़ताल में शामिल होने की बात भी उन्होंने कही। हेमसा की शिक्षा विभाग से डिमांड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *