पानीपत में करंट लगने से युवक की मौत:शव को लावारिस छोड़ दुकानदार फरार; परिजनों को फोन कर दुकान की बंद

पानीपत जिले में मानवता को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां जीटी रोड पर एक गोशाला के पास स्थित कबाड़ी की दुकान पर काम करने वाले एक युवक की करंट लगने से जान चली गई, लेकिन दुखद बात यह रही कि दुकानदार ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय उसके शव को दुकान से बाहर सड़क पर घसीट कर फेंक दिया और खुद दुकान बंदकर मौके से फरार हो गया। शव को पड़ा देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। काम करते वक्त अचानक लगा करंट जानकारी के अनुसार, मृतक लखन यहां ओमी नामक कबाड़ी की दुकान पर पुरानी मोटरसाइकिलों के पार्ट्स खोलने का काम करता था। रोज की तरह वह मंगलवार को भी अपना काम कर रहा था, तभी अचानक उसे बिजली का जोरदार करंट लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ा। दुकानदार की संवेदनहीनता हादसे के बाद दुकानदार ओमी ने इंसानियत दिखाने के बजाय कानून और जिम्मेदारी से बचने का रास्ता चुना। उसने लखन के परिजनों को फोन किया और केवल इतना कहा- “लखन को करंट लग गया है, उसे ले जाओ और जल्दी आ जाओ। इसके तुरंत बाद आरोपी दुकानदार ने दुकान का शटर गिराया और लखन को घसीट कर सड़क पर डाल दिया और खुद वहां से रफू चक्कर हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम जब परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि लखन दुकान के बाहर अचेत अवस्था में सड़क पर पड़ा था और वहां कोई भी मदद के लिए मौजूद नहीं था। परिजन आनन-फानन में उसे पानीपत के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने लखन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मृतक के परिजन नीलम ने बताया कि लखन मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजारा करता था। दुकानदार की इस हरकत ने सबको हैरान कर दिया है। परिजनों ने पुलिस से आरोपी दुकानदार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *