उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी की नई टीम बनी:RLM के विधायक ने की 40 जिला संयोजक और 11 प्रकोष्ठ अध्यक्षों की घोषणा, देखें लिस्ट

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने बिहार में संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए 40 संगठन जिलों के जिला संयोजकों और सह संयोजकों के नामों की घोषणा की है। साथ ही पार्टी के 11 प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों का भी ऐलान किया गया है। यह घोषणा आज पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और विधायक आलोक कुमार सिंह ने की। 11 प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष घोषित पार्टी ने सामाजिक एवं व्यावसायिक वर्गों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से 11 प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ- अशोक राम अति पिछड़ा प्रकोष्ठ- विनोद चौधरी निषाद युवा प्रकोष्ठ- चंदन यादव महिला प्रकोष्ठ- इंजीनियर स्मृति कुमुद छात्र प्रकोष्ठ- डॉ. विवेक कुशवाहा व्यवसायिक प्रकोष्ठ- संतोष गुप्ता चिकित्सा प्रकोष्ठ- डॉ. दीपक कुशवाहा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ- संतोष गोंड सांस्कृतिक प्रकोष्ठ- उमा शंकर जायसवाल शिक्षा प्रकोष्ठ- डॉ. अनिल कुमार सिंह विधि प्रकोष्ठ- डॉ. रत्नाकर पांडेय पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इन प्रकोष्ठों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पार्टी की पहुंच मजबूत की जाएगी और मुद्दों को संगठित तरीके से उठाया जाएगा। इसी क्रम में 40 संगठन जिलों के जिला संयोजकों एवं सह संयोजकों का भी मनोनयन किया गया। इसमें भी कई जरूरी नाम हैं। बगहा- राजेश राम पश्चिम चंपारण- शैलेश कुशवाहा पूर्वी चंपारण- इंजीनियर रमेश पासवान सीतामढ़ी- चंद्रिका पासवान शिवहर- कल्याण पटेल मुजफ्फरपुर- रामेश्वर सिंह कुशवाहा वैशाली- लालदेव राम गोपालगंज- सुमेर कुशवाहा समेत अन्य 40 संगठन जिलों में संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शेष जिलों की सूची भी जल्द सार्वजनिक की जाएगी। संगठन विस्तार पर दिया जाएगा जोर प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करें, अधिक से अधिक युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ें तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने यह भी कहा कि रालोमो बिहार में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रहा है और संगठनात्मक मजबूती ही इसकी सबसे बड़ी ताकत होगी। इस अवसर पर प्रदेश के दोनों कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी तथा प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *