पठानकोट में सेना के एम्युनिशन डिपो के पास शांत बिहार कॉलोनी में हो रहे अवैध निर्माण को सेना ने रुकवा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह क्षेत्र प्रतिबंधित है, जिसके बावजूद निर्माण कार्य जारी था। सेना के एम्युनिशन डिपो के आसपास 1000 मीटर का क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील और प्रतिबंधित घोषित है। नियमों के अनुसार, इस दायरे में बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता।
सेना के अधिकारियों ने निर्माण कार्य रोका जानकारी मिलने पर सेना की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल बंद करवा दिया। सेना ने इस मामले में आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।सेना ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े ऐसे संवेदनशील इलाकों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।