समस्तीपुर में मिला सहायक जेलर की पत्नी का शव:दरभंगा में पदस्थापित है पति, भाई बोला- बहनोई ने फॉर्च्यूनर-10 लाख के लिए हत्या की

समस्तीपुर में बुधवार को एक विवाहिता का शव उसके घर फंदे से लटका मिला है। मृतका की पहचान गांव के नंदू चौधरी की पत्नी श्वेता कुमारी के रूप में की गई है। नंदू चौधरी दरभंगा में सहायक जेल अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। मामला विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव का है। घटना के बाद ससुराल के लोग मौके से फरार हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतक के भाई ने इसे हत्या का मामला बताया है। आरोप है कि उनके बहनोई गिफ्ट में फर्चूनर गाड़ी की मांग कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही गाड़ी के लिए हत्या की धमकी दी थी। पंचायत के लिए उनके पिता यहां आये भी थे। 3 साल पहले हुई थी शादी मृतक के बड़े भाई अगम कुआं, पटना निवासी शशिभूषण चौधरी ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा है कि 31 मई 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई थी । दहेज में कार सहित अन्य सामान दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के की ओर से लगातार दहेज के लिए उनकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने बताया कि शादी में उपहार स्वरुप पेट्रोल से चलने वाली गाड़ी दी गई थी। ससुराल वाले लगातार महंगी वाली डीजल गाड़ी (फॉर्च्यूनर ) और 10 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। जिस कारण उनकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के मायके वालों ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। उन्होंने उसके पति, सास और ससुर को इस हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि बहन की हत्या बहनोई समेत उसकी सास, ससूर ,देवर आदि शामिल है। घटना के बाद सभी घर से फरार हो गए है। उन्हें गांव के लोगों के माध्यम से सूचना मिली है। दहेज प्रताड़ना से जुड़ा है मामला थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मामला दहेज प्रताड़ना से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से आवेदन नहीं मिला है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच के निर्देश दिए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *