झहुरी राजा चौक पर पोपलेन पलटने से अफरा-तफरी:लोगों ने की सुरक्षा व्यवस्था की मांग की

मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड के झहुरी राजा चौक स्थित तीव्र मोड़ के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। लौकहा की ओर जा रही एक पोपलेन मशीन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात मशीन चालक तीखे मोड़ से गुजर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से पोपलेन सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर आवागमन कम था, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मोड़ काफी खतरनाक है और पहले भी यहां कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मशीन हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और संबंधित विभाग को भी सूचित किया गया है। घटना के बाद चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि झहुरी राजा चौक के इस तीव्र मोड़ पर चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और उचित प्रकाश व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *