छौड़ादानों में सीमा सशस्त्र बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में 1.94 किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उसकी बाइक के साथ हिरासत में लिया गया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद एक बाइक सवार को रोका गया। तलाशी के दौरान उसकी बाइक की डिक्की से चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर की पहचान विनोद राय के रूप में हुई है। वह आदापुर थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव का निवासी और विपत राय का पुत्र है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।