भास्कर न्यूज | जालंधर भोगपुर हाईवे पर जल्लोवाल के पास बुधवार शाम संतुलन बिगड़ने से कार खेतों में पलट गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें मौके पर पहुंची एसएसएफ टीम ने प्राथमिक उपचार दिया। घटना शाम 5:27 बजे की है। एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि घायलों की पहचान सत्यम दीक्षित पुत्र संतोख दीक्षित निवासी गाजियाबाद और उनके साथी रत्नेश दीक्षित पुत्र संतोख दीक्षित के तौर पर हुई है। दोनों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में घायलों को सिविल अस्पताल काला बकरा में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना लादड़ां चौकी के एएसआई सरबजीत सिंह को दी गई। मौके पर मौैजूद लोगों ने कहा कि कार की गति काफी तेज थी। कार चालकों ने ओवरटेक करने की कोशिश की। लेकिन कार अनियंत्रित हो गई और खेतों में जाकर पलट गई। अगर हादसे से पहले कार के आगे और पीछे कोई होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था और कोई जानी नुकसान भी हो सकता था। लेकिन बाल बाल बचाव हो गया। खेत में पलटी कार। (दाएं) जख्मी को फर्स्ट एड देती एसएसएफ टीम।