रोडवेज कर्मी आज सीएम निवास घेरेंगे

भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर बसों का चक्का जाम कर दिया। पंजाब रोडवेज के 18 और पीआरटीसी के 9 डिपो सहित करीब 2500 बसें दोपहर 2 बजे के बाद पूरी तरह बंद रहीं। बुधवार को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चंडीगढ़ में ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी के साथ बैठक हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। सेक्रेटरी ने यूनियन से समय मांगा। यूनियन नेता दलजीत सिंह जल्लेवाल ने बताया कि हड़ताल वीरवार को भी जारी रहेगी और संगरूर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इस दौरान जालंधर के दोनों डिपो की 170 बसें भी बंद रहीं। हड़ताल से महिलाओं और यात्रियों को भारी परेशानी हुई, जबकि निजी बसों को लाभ मिला। सरकार दोबारा बातचीत की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *