पत्नी के साथ पंखे पर लटके मिले रिटायर्ड दरोगा:अलग-अलग फंदे में डेडबॉडी लटकी थीं; बेटा पत्नी के साथ अलग रहता

मेरठ में रिटायर्ड दरोगा और उनकी पत्नी के शव घर के अंदर एक ही पंखे पर अलग-अलग फंदे से लटके मिले। बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे घर पर काम करने मेड पहुंची तो सबको घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घर और से सबूत जुटाए और तथ्यों की पड़ताल की। पुलिस ने रिटायर्ड दरोगा के बेटे से भी पूछताछ की है। दोनों की मौत की वजह अकेलापन सामने आ रहा है। मामला गंगानगर से सटे रक्षापुरम इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला… 2020 में मुजफ्फरनगर से हुए थे रिटायर
गंगानगर से सटे रक्षापुरम के सेक्टर-4 में लल्लू सिंह (68) रहते थे। उनकी आखिरी पोस्टिंग मुजफ्फरनगर रही। वहीं से वह 2020 में रिटायर हुए थे। रक्षापुरम सेक्टर-4 में जो मकान है, यह उन्होंने अपनी नौकरी के दौरान लगभग 20 साल पहले बना लिया था। रिटायरमेंट के बाद वह पत्नी संतोष को लेकर यहां रहने लगे। बेटा एयरपोर्ट से रिटायर, बैंक की कर रहा तैयारी
लल्लू सिंह का बेटा संदीप एयरपोर्ट से रिटायर है। वह 2022 में वापस लौट आया। वर्तमान में वह बैंकिंग की तैयारी कर रहा है। वह अपने परिवार के साथ गंगा धाम कॉलोनी में रहता है। माता-पिता की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। भांजा बोला- वह सुसाइड नहीं कर सकते
रिश्तेदार भी यह मानने को तैयार नहीं है कि लालू सिंह और संतोष ने सुसाइड किया है। उनके भांजे सत्येंद्र चौधरी ने बताया- वह लंबे समय तक यहां रहे हैं। उनके मौसी और मौसा बहुत खुशमिजाज थे। एक दूसरे से अलग नहीं रह सकते थे। जिस तरह का उनका व्यवहार था, वह सुसाइड जैसा कदम नहीं उठा सकते। मंगलवार शाम आखरी बार दिखी थी संतोष
पड़ोसी बताते हैं कि सुबह 5 उठकर दोनों घूमने जाते थे। वापस आने के बाद लल्लू सिंह पौधों में पानी देते थे और साफ सफाई करते थे। आखरी बार लोगों ने मंगलवार शाम संतोष को देखा था जो दूध लेकर घर आ रही थीं। वह ही अधिकांश बाहर का काम किया करती थी।
घर में मेज पर खुला मिला अखबार
घर के अंदर की स्थिति भी कई सवाल खड़े कर रही है। सुबह जब पुलिस ने शव उतारे तो वह अकड़ चुके थे। इसका मतलब यह है कि सात से आठ घंटे पहले उनकी मौत हो चुकी थी। लेकिन जो घर के अंदर अखबार मिला है, वह टेबल पर खुला हुआ था, जैसे कोई उसे अखबार को पढ़ रहा था। हालांकि घर के अंदर सब कुछ सामान्य मिला है। कुछ समय पहले उन्होंने अपने गांव में एक जमीन खरीदी थी, जिसके कागज वहां रखे थे। परिजन गांव लेकर रवाना हुए दोनों शव
लल्लू सिंह मूल रूप से हापुड़ के ग्राम ददारा श्यामपुर के रहने वाले थे। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने गांव में ही दो बीघा जमीन खरीदी थी, जिसमें वह खेती कर रहे थे। मंगलवार को वह अपने गांव होकर भी आए थे। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद रिश्तेदार उनके शव लेकर पैतृक गांव हापुड़ के लिए रवाना हो गए। यहां रक्षापुरम स्थित उनके घर पर अब ताला लगा है। एसपी देहात भी पहुंचे मौके पर
डबल सुसाइड की सूचना मिलने के बाद एसपी देहात अभिजीत कुमार भी रक्षापुरम पहुंच गए और परिजनों से बात की। उन्होंने पूरे घर का निरीक्षण भी किया। वह उस जगह भी पहुंचे, जहां पंखे से दोनों शव एक साथ लटके मिले थे। उन्होंने परिवार के लोगों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। आईपीएस (अंडर ट्रेनी) बजरंग प्रसाद ने कहा- दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। ————————-
ये खबर भी पढ़ें… हिस्ट्रीशीटर के साथ भागने वाली सिपाही की लव स्टोरी:मेरठ में बुआ के घर पहली मुलाकात; बोली- दुल्हन तो सिर्फ अंकित की बनूंगी मेरठ की रहने वाली सिपाही संध्या भारद्वाज के अपहरण केस की छानबीन करते हुए पुलिस उसकी लव स्टोरी तक पहुंच गई। अपनी शादी वाले दिन वह खुद हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान के साथ गई थी। दोनों कोर्ट मैरिज करना चाहते थे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी बढ़ गई। यही वजह है किडनैपिंग के सिर्फ 8 घंटे के अंदर महिला सिपाही खुद ही मवाना थाने पहुंच गई। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *