लुधियाना के जगराओं में शादी समारोह में शामिल होने आए NRI दंपति की कार का शीशा तोड़कर चोर ने बैग उड़ा ले गए। NRI ने कार मैरिज पैलेस के बाहर सड़क पर खड़ी की थी। जानकारी के अनुसार बैग में साढ़े तीन लाख रुपए कैश, गहने व पासपोर्ट था। घटना बुधवार देर रात जगराओं में पी ग्रैंड मैरिज पैलेस में हुई। मैरिज पैलेस के मालिक ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस व एनआरआई दंपति इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि एनआरआई दंपति की शादी भी कुछ देर पहले ही हुई थी और वो किसी रिश्तेदार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पैलेस में आए थे। एनआरआई के सामने सबसे बड़ी दिक्कत उनके पासपोर्ट को लेकर है। कार का शीशी टूटा देखा तो मचाया शोर सभी लोग मैरिज पैलेस के अंदर कार्यक्रम में विजी थे। तभी सूचना मिली की पैलेस के बाहर सड़क पर खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया है। जब दंपति बाहर आया और अपनी कार का शीशा टूटा देखा तो उन्हाेंने शोर मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने परिजनों के साथ मिलकर पैलेस प्रबंधन से पूछताछ शुरू कर दी। पैलेस संचालक ने पुलिस को दी सूचना कार्यक्रम में शामिल लोग पैलेस संचालक के साथ बहस करने लगे तो उन्होंने बस अड्डा पुलिस चौकी को सूचित किया। इसके बाद पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित की शिकायत दर्ज की। पुलिस अब पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पैलेस के बाहर खड़ी थी कार पी ग्रैंड पैलेस के संचालक राजीव झांजी ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जिस गाड़ी से बैग चोरी हुआ, कार पैलेस की पार्किंग के बाहर खड़ी थी। झांजी ने कहा कि पार्टी आयोजकों से पहले ही अनुरोध किया जाता है कि यदि गाड़ी में कोई कीमती सामान हो, तो वाहन को पैलेस के अंदर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें। एसएचओ बोले जांच कर रहे हैं थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर परमेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले को चौकी की पुलिस देख रही है। उन्उहोंने बताया कि वे बस अड्डा चौकी से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे।