रोहतक में पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़:रिटोली में शराब के ठेके पर फायरिंग में रहा शामिल, दोनों पेरों में लगी गोली

रोहतक में सांपला थाना क्षेत्र में अल सुबह सीआईए 1 व बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके कारण वह घायल होकर गिर गया। पुलिस टीम ने घायल को काबू करते हुए ईलाज के लिए सीएचसी सांपला में भर्ती करवाया। सीआईए 1 की टीम को सूचना मिली कि गांव रिटोली में शराब के ठेके पर फायरिंग करने के मामले में शामिल रहा आरोपी मोहन उर्फ मोनू पुत्र सुखपाल निवासी बागपत सांपला बेरी रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपी मोहन ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई। करीब 7 से 8 राउंड फायर किए गए, जिसमें बदमाश मोहन के दोनों पैरों में गोली लगी। गोली लगने के कारण मोहन घायल होकर गिर गया। जिसे पुलिस ने काबू करके ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज सीआईए 1 टीम के अनुसार आरोपी मोहन पर रिटोली में शराब के ठेके पर फायरिंग करने के अलावा भी कई आपराधिक मामले दर्ज है, जिनके बारे में पूछताछ की जा रही है। फायरिंग करने में शामिल रहे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *