जालंधर में आज जनता के बीच होंगे पंजाब के मुख्यमंत्री:सीएम मान सरकारी निवास पर सुबह 11 से 1 बजे तक जन-संवाद करगें

पंजाब के मुख्यमंत्री आज जालंधर आएंगे। राज्य के प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं को गति देने के साथ-साथ, मुख्यमंत्री आज सीधे आम लोगों से संवाद करेगें। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री आज जालंधर स्थित अपने सरकारी आवास पर एक पब्लिक मीटिंग करेंगे, जहां वह आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका मौके पर समाधान करने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री का यह जन-संवाद कार्यक्रम आज सुबह 11:00 बजे शुरू होगा और दोपहर 1:00 बजे तक जारी रहेगा। इस दो घंटे के निर्धारित समय में सीएम विभिन्न इलाकों से आए आम लोगों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे। प्रशासन अलर्ट पर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम मुख्यमंत्री की इस पब्लिक मीटिंग को देखते हुए जालंधर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। सीएम के आने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि आने वाले फरियादियों को किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। ट्रैफिक पुलिस को भी निर्देशित किया गया है कि वे वीआईपी मूवमेंट और आम जनता की आवाजाही के बीच संतुलन बनाए रखें। किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा? उम्मीद जताई जा रही है कि इस पब्लिक मीटिंग में जालंधर और आसपास के गांवों में सड़कों, सीवरेज और बिजली की स्थिति के बारे में चर्चा हो सकती है। इसके अलावा पेंशन, राशन कार्ड और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी बाधाएं के बारे में सीएम जानकारी ले सकते है। इस मीटिंग के माध्यम से सीएम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सरकार और जनता के बीच की दूरी कम हो और नौकरशाही में जवाबदेही बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *